Kaimganj news –एनएसएस का दूसरा कार्यक्रम शिविर हुआ गांव में आयोजित

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimgànj news-आयोजित शिविर में वक्ताओं ने लोगों से आपसी सामंजस्य तथा सहयोग से सशक्त राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने की अपील की
कायमगंज /फर्रुखाबाद

नगर के लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई राष्ट्रीय सेवा की भावना जागृत करने के लिए पहले से ही शिविर का आयोजन कर लोगों को संदेश देने का प्रयास कर रही है l इस इकाई का एक दिवसीय दूसरा शिविर नगर के समीप बसे गांव शिवरई बरियार स्थित परिषदीय प्राथमिक पाठशाला में आयोजित किया गया l आयोजन अवसर पर
कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र मिश्रा ने एनएसएस के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा देने में अनुभव प्रदान करना है। शिविर के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में तथा आसपास के स्थानों की सफाई की । वहीं द्वितीय बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए डॉक्टर आशीष तिवारी ने कहां कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों को सामुदायिक सेवा का एक अवसर प्रदान करता है । जिससे कि वे समाज की समस्याओं से अवगत होते हैं । एवं उसके निदान की प्रक्रिया को समझते हैं। इससे छात्रों में टीम भावना का तथा नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। आपस में मिलजुल कर साथ कर काम करने से छात्रों में सहयोग, सेवा समर्पण जैसे मानवीय मूल्यों का विकास होता है और समानता जैसे लोकतांत्रिक मूल्य मजबूत होते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने कहां कि मैं नहीं आप सूत्र वाक्य समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस अवसर पर कुछ और बुद्धिजीवियों ने आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित ग्रामीणों को आपसी सामंजस्य तथा सहयोग से कार्य निष्पादित कर राष्ट्र हित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes