KAIMGANJ NEWS कायमगंज। फर्रुखाबाद
पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम ने ताजिए व अलमदारों के साथ बैठक की और कहा कि ज्यादा ऊचे ताजिए न निकाले। इस दौरान एसडीएम ने समस्याओं को लेकर भी चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
कोतवाली परिसर में मोहर्रम त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें क्षेत्र के ताजियादार व अलमदारों से चर्चा की गई। एसडीएम ने ताजियादारों से कहा कि कोशिश करे कि ताजिओं की लंबाई का ध्यान रखे ताकि ऊपर से गुजरे बिजली के तारों से न उलझे और आसानी से निकल जाए। इसको लेकर एसडीएम ने एसडीओ को निर्देशित किया कि बंच केबिल लटक रही है। उसे अच्छे से ऊचा कर दिया जाए। ताजिया के समय बिजली विभाग के लाइनमैन आगे चले ताकि केबिल आदि व्यवस्थित हो सके। एसडीएम ने कहा कि ताजिया व अलम के दौरान बच्चों के साथ उनके अभिभावक जरूर रहे। इस दौरान उन्होंने ताजियादार व अलमदारों से क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। जहां किसी ने जलभराव की समस्या बताई तो कोई गंदगी पर बोला और कहा जिस रास्ते से ताजिए निकलते है। वहां कीचड़ होता है। रोड पर गड़ढे है। बंच केबिल भी लटक रही है। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को संख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा जो भी ताजिया व अलम के आयोजक है। वह साथ में रहे। कोई नई परंपरा न करे। इस दौरान करवला कमेटी के लोगो ने करवला के आसपास उपले आदि पाथने की समस्या बताई और कहा सफाई कराई जाए। इस पर एसडीएम ने नपा के जेई को निर्देशित किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रामअवतार के अलावा करवला कमेटी के अध्यक्ष बसरुद्दीन, अंसार आरफी, असलम आलम खां, इशहाक मंसूरी, मोहम्मद ताहिर, शाकिर हुसैन, साहब खां, नाजिम कुरैशी, गुड्डू, शमी खां, आरिफ, मोहम्मद हुसैन, सादिर अली शाह, इमरान अनवर, याहूद्दीन, अयाज, नदीम, शरीफ, फैज, अजमईम, जावेद खां, नजम खां, अब्दुल रहमान, मोहम्मद नाजिर, मसूद, बसीम हैदर आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप
KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें
KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep