KAIMGANJ NEWS आसमानी आफत से कराह उठा देहात: कहीं गहरे तालाब में समाने की कगार पर जिंदगी, तो कहीं डूबी किसान की गाढ़ी कमाई

Picsart 26 10 05 20 02 45 237

KAIMGANJ NEWS –कुइयां संत में दाने-दाने को मोहताज हुआ अन्नदाता; लहलहाती फसल बनी जलसमाधि

  • ​सुल्तानपुर में मौत का ‘टू-फीट’ कॉरिडोर! 70 साल पुरानी बस्ती पर मंडराया अकाल संकट
  • ​एसडीएम की चौखट पर पीड़ितों की चीख—‘साहब! बचा लीजिए, वरना कुदरत और कब्जा लील जाएंगे’

​कायमगंज ब्यूरो

इलाके में रह-रहकर बरस रहे बादलों ने ग्रामीण अंचलों की कमर तोड़कर रख दी है। कुदरत के इस कहर ने कहीं आवाम की बुनियादी राह छीन ली है, तो कहीं खेतों में खून-पसीने से सींची गई उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बेबसी और बदहाली का यह आलम है कि ग्रामीण अब जिंदा रहने और निवाला बचाने की जद्दोजहद में तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं। सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों के दर्द ने प्रशासनिक दावों की कलई खोलकर रख दी।

​सुल्तानपुर: एक तरफ गहरा गर्त, दूसरी तरफ बाड़ और बीच में काल बने खंभे

तहसील क्षेत्र के मजरा सुल्तानपुर (गढ़ नगला गोदाम) में करीब दर्जनभर से अधिक कुनबों की सांसे हलक में अटकी हैं। यहां के बाशिंदों की रिहाइश बीते सात दशकों से तालाब के दक्षिणी किनारे पर आबाद है। ग्रामीणों का दर्द है कि उनके घरों तक पहुंचने का इकलौता जरिया तालाब किनारे की वही पगडंडी है, जिसे अब ‘मौत का गलियारा’ कहा जाए तो गलत न होगा।

​आरोप है कि एक तरफ लबालब भरा तालाब मुंह बाए खड़ा है, तो दूसरी जानिब खेत मालिक ने करौंदे की कंटीली बाड़ लगाकर जमीन घेर ली। तुर्रा यह कि इसी सिकुड़ती लकीर पर बिजली के हाईटेंशन और एलटी लाइन के भारी-भरकम खंभे गाड़ दिए गए। नतीजतन, रास्ता महज दो फीट के संकरे दायरे में सिमट गया। हालिया मूसलाधार बारिश ने इस बची-खुची पगडंडी की मिट्टी भी काट दी, जिससे रास्ता तालाब में धंसने लगा है।

​अब हालात यह हैं कि स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे हों या बीमार बुजुर्ग, हर कदम पर जिंदगी का सौदा हो रहा है। जरा सा पैर फिसला नहीं कि सीधे गहरे पानी में जलसमाधि तय है। पीड़ित बॉबी कुमार, अजीत शाक्य, पातीराम, सुरजीत, रक्षपाल सहित सुनीता, उपमा व कुमकुम आदि ने एसडीएम के सामने दो-टूक फरियाद रखी कि राजस्व टीम भेजकर रास्ते की पैमाइश कराई जाए और अवैध घेराबंदी हटवाकर इसे महफूज रास्ता घोषित किया जाए।

​कुइयां संत: किसान के अरमानों पर फिरा पानी, पकने की दहलीज पर धान तबाह

उधर, शमशाबाद पश्चिम परगना के मौजा कुइयां संत से आई तस्वीर ने कलेजा छलनी कर दिया। पीड़ित काश्तकार अखिलेश कुमार पुत्र सियाराम ने नम आंखों से एसडीएम को अपनी दास्तान सुनाई। किसान का कहना था कि उसने कर्ज और हाड़-तोड़ मेहनत के बूते धान की बिजाई की थी। फसल पूरी तरह फल-फूल चुकी थी और चंद दिनों में खलिहानों की रौनक बनने वाली थी।

​लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। बेमौसम और ताबड़तोड़ बारिश ने लहलहाते खेतों को समंदर में तब्दील कर दिया। धान की पूरी पैदावार गंदे पानी के सैलाब में डूबकर सड़ने लगी है। किसान का कहना है कि लागत तो दूर, अब पूरे साल के राशन और परिवार के भरण-पोषण पर संकट गहरा गया है। बदहवास किसान ने प्रशासन से मांग की है कि हलका लेखपाल को मौके पर भेजकर सर्वे कराया जाए और उसे फौरी तौर पर सरकारी मुआवजे की संजीवनी दी जाए।

​ग्रामीण इलाकों में गहराते इस दोहरे संकट पर अब निगाहें तहसील प्रशासन पर टिकी हैं कि हुक्मरान कागजी घोड़ों से बाहर निकलकर इन बेबसों के आंसुओं का हिसाब कब तक करते हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आसमानी आफत से कराह उठा देहात: कहीं गहरे तालाब में समाने की कगार पर जिंदगी, तो कहीं डूबी किसान की गाढ़ी कमाई

KAIMGANJ NEWS –कुइयां संत में दाने-दाने को मोहताज हुआ अन्नदाता; लहलहाती फसल बनी जलसमाधि ​सुल्तानपुर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS काम का पहाड़, दाम में कौड़ियां’: मानदेय के मुद्दे पर भड़कीं कायमगंज की आशाएं, CHC पर गूंजे बगावती सुर

KAIMGANJ NEWS –पांचवें दिन भी बेमियादी धरने पर डटीं स्वास्थ्य दूत, प्रशासनिक अनदेखी पर फूटा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बैंक खाते का ‘खेल’! आधार से खाता खुला, अब 99,999 का माइनस

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में साइबर ठगी के ‘म्यूल अकाउंट’ का सनसनीखेज आरोप, युवक ने थाने[...]

DELHI NEWS

Delhi news कुदरत का ‘सुपर स्ट्राइक’: 70 किमी की रफ्तार से टकराएगा बवंडर, दिल्ली से द14क्षिण तक 14 राज्यों पर जलप्रलय का साया!

Delhi news पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खौफ, मैदानों में आंधी-पानी का तांडव; मौसम विभाग ने[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news घर पहुंचा पति तो लटका मिला ताला, पत्नी और एक साल का बच्चा गायब

Farrukhabad news विवाद के बाद घर से निकली महिला, सीसीटीवी में रेलवे स्टेशन की ओर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में फर्रुखाबाद ने भरी उड़ान, छह माह में 20,740 प्रसव से स्वास्थ्य विभाग का बढ़ा ग्राफ

Farrukhabad news –सरकारी अस्पतालों में 10,805 महिलाओं ने दिया बच्चों को जन्म, सितंबर में 4,331[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

Farrukhabad news कोर्ट का चाबुक: कानून के ‘रखवालों’ पर ही ठुक गया मुकदमा!

Farrukhabad news शमसाबाद के पूर्व थानेदार, कस्बा इंचार्ज, लेखपाल और कानूनगो समेत 6 पर BNS[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के स्वर, जीके क्विज में दिखी बच्चों की प्रतिभा

KAIMGANJ NEWS –किरण पब्लिक स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण-कविताओं से बच्चों ने बांधा समां;[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes