KAIMGANJ NEWS -गाजियाबाद से आया रोलर ओवर साइज होने के कारण नहीं हो पा रहा फिट ऊपर से वेगास की कमी
– मेगनेंट ना होने से लोहे का टुकड़ा फसने से हुआ रोलर खराब
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जनपद की इकलौती औद्योगिक इकाई दि किसान सहकारी चीनी मिल्स कायमगंज अपनी बदहाली पर पिछले लंबे समय से आंसू बह रहा है । जर्जर मशीनों के सहारे बार-बार मरम्मत करके चलाई जा रही मशीनें आए दिन धोखा दे जाती हैं । नवीन सत्र में ही तकनीकी कमी के चलते कई बार मिल का चक्का जाम हुआ तो पेराई काम भी बंद हो गया । साथ ही चीनी मील यार्ड में गाना लाने वाले किसान कई कई दिन तक तौल का इंतजार करते हुए परेशान हो रहे हैं । ऐसा ही फिर एक बार हुआ – बताया गया कि शुक्रवार वाले दिन रोलर में खराबी आ गई तो वेगास की कमी जैसी अव्यवस्थाओं के कारण गन्ना पेराई का काम बंद हो गया l बताया गया कि मिल द्वारा गाजियाबाद से मंगाया गया रोलर ओवर साइज होने के कारण फिट नहीं हो रहा है । जिसके साइज को सही कराने का अधिकारी व कर्मचारी प्रयास कर रहे हैं । संभावना है कि शायद मिल मंगलवार तक शुरू हो सके । इधर बॉयलर प्रेशर उठान के लिए बेगास भी बाहर से मंगाई गई हैै। उसके आने का भी इंतजार है ।
दि किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र इस बार जर्जर मशीनों के साथ न देने के कारण अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रहा है। आए दिन तकनीकी खराबी और बॉयलर में प्रेशर न बन पाने के कारण पेराई कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। जिससे मिल के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ -साथ किसान भी परेशान हैं। शुक्रवार की सुबह नौ बजे मिल में गन्ने की पेराई करने वाला चार नम्बर रोलर किसी लोहे की भारी वस्तु आ जाने के कारण खराब हो गया। जिससे उसमें बैगास को बॉयलर तक पहुंचाना बंद कर दिया। बॉयलर का प्रेशर डाउन हो जाने से मिल का चक्का जाम हो गया था। शनिवार शाम तक गाजियाबाद से नया रोलर मंगाकर पेराई चालू की गई किन्तु ओवर साइज रोलर होने के कारण रविवार अपरान्ह ग्यारह बजे पेराई फिर बंद हो गई। जो सोमवार तक चालू नहीं हो सकी। मिल के मुख्य अभियन्ता आर एल बघेल ने बताया कि रोलर को दुरस्त कराने का कार्य चल रहा है। जिसके जल्द ठीक होने पर पुनः पेराई कार्य शुरू हो सकेगा। उन्होंने बताया कि बाहर से मंगाए गए नए रोलर का डाई मीटर अधिक था,जिस कारण बॉयलर में बैगास कम पहुंच पा रही थी और प्रेशर नहीं बन पा रहा था। उन्होंने बताया कि प्रेशर बनाने के लिए बाहर से बेगास मंगाई गई है। जिसके देर शाम तक पहुंचने की सम्भावना है।
इधर बार – बार मिल का चक्का जाम हो जाने के कारण मिल यार्ड में गन्ना लदे ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ती जा रही है। किसान ट्रालियों के नीचे सोने को मजबूर हैं। वहीं उनका गन्ना भी सूखने लगा है। जिससे वह अधिक चिन्तित नजर आ रहे हैं। साथ ही ट्रैक्टरों का अतिरिक्त किराया भी उन पर चढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल समय से न कट पाने के कारण उन्हें अगली फसलों लिए खेतों की तैयारी करने का समय भी नहीं मिल पायेगा । जिससे गन्ना तो खराब होगा ही अगली फसलें भी समय से तैयार नहीं हो पायेंगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb