KAIMGANJ NEWS ट्रेक्टर से तंबाकू की पकी फसल की नष्ट, लाखों का नुकसान

IMG 20240319 WA0125

AIMGANJ NEWS-नखासे का है मामला, दोनो पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
कायमगंज। फर्रुखाबाद।
एक किसान ने टैªक्टर से तंबाकू की पकी फसल की नष्ट कर लाखों का नुकसान का आरोप लगाय है जबकि दूसरे पक्ष ने भी गाली गलौज कर अभद्रता कर उनका खेत में रखा सामान ले जाने का आरोप लगाया है। दोनो पक्षांे ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी अंसर नवाज खां ने कोतवाली में दी गई तहरीर मंे कहा है 6 मार्च को शाम 6 बजे उसे जानकारी मिली कि बगिया सोहनलाल निवासी संजय कुमार गुप्ता दस असलहधारी अज्ञात हमलावरों के साथ पहुंचे और नखासे के पास टैªक्टर में हैरो लगाकरे खेत में खड़ी तंबाकू की फसल को नष्ट कर दिया। इससे उनका 1 लाख 20 हजार का नुकसान हुआ है। उनका कहना है इस खेत को लेकर कोर्ट में मुकद्मा भी चल रहा है। उनका कहना है पहले भी आरोपित पक्ष इस तरह की हरकते कर चुके है जिसे क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस फोर्स ने रोका था। अंसर नवाज खां ने पुलिस को आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जबकि दूसरे पक्ष के संजय कुमार गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है 7 मार्च को वह व उसकी पति अपने खेत पर थे।

जहां उसकी बाउंड्रीवाल करने के लिए बल्ले, पांच कुंतल तार मंगाए तभी आरोपित अंसर नवाज खां अपने दस बारह अज्ञात लोगो के साथ मौके पर पहुंचे और गाली गलौज कर आरोपित ने महिला को धक्का दे दिया और अभद्रता की और उनका बल्ले व तार साथ ले गए। महिला का कहना है उन्होंने यह खेत सन 2012 पितौरा निवासी अदील खां से लिया था। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes