कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 फरवरी 2022
अनुसूचित वस्तु विक्रेताओं द्वारा विपणन गोदाम से राशन प्राप्त करने से लेकर कार्ड धारकों में वितरण करने तक कितनी खामियां होती है। शायद यह बात प्रशासन से लेकर जन सामान्य तक किसी से छिपी नहीं है। किंतु अब समय की बदलती परिस्थिति में जमाना हाईटेक हो चुका है। जिसके चलते भले ही कम संख्या में सही उपभोक्ता भी कोटेदारों द्वारा की जाने वाली घटतौली के खिलाफ आवाज उठाने लगा है। यह सब देखते हुए राशन डीलर भी अपनी व्यथा से परेशान नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि जब विपणन गोदाम से ही उन्हें निर्धारित तोैल से कम मात्रा में माल प्राप्त होता है। तो उपभोक्ताओं को पूरा राशन कहां से उपलब्ध कराया जाए। जैसी विषम स्थित के चलते कायमगंज तहसील के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के राशन कोटेदार कायमगंज स्थित विपणन गोदाम के सामने पिछले 4 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि गेहूं तथा चावल के पैकेट में शासन द्वारा ही निर्धारित तोैल के अनुसार 50 किलो की भर्ती होती है । किंतु बिना किसी उपयुक्त तोल के हम लोगों को 51 किलो तथा 50 किलो 500 ग्राम वजन दर्शाकर राशन की सप्लाई की जाती है। वे कहते हैं कि इतना ही नहीं गेहूं एवं चावल का पैकेट 50 के स्थान पर 45 किलो 40 किलो यहां तक की कई बार तो हर पैकेट 35 किलो भर्ती का ही दिया जाता है। और इसका वजन 50 किलो से अधिक प्रति पैकेट के हिसाब से तकपट्टी में दिखाया जाता है। इस प्रकार हर कोटेदार को प्रत्येक महीने कई -कई कुंतल गेहूं और चावल घटताैली करके दिया जा रहा है । यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से लगातार जारी है। किंतु इस की ओर अभी तक किसी सक्षम अधिकारी ने ध्यान देकर समाधान का प्रयास तक नहीं किया। इतना ही नहीं कोटेदारों का कहना है कि हर महीने हम लोगों से हर राशन डिलीवरी के समय दबाव बनाकर नकद धनराशि की भी वसूली की जाती है। 4 दिन से चल रहे धरने की मीडिया में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर शायद आज प्रशासन द्वारा पूर्ति निरीक्षक कायमगंज जिनके पास कार्यवाहक ए आर एम के रूप में चार्ज बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे उन्होंने कोटेदारों से वार्ता करने के बाद राशन उठान प्रारंभ करा दिया। राशन लेने वाले प्रत्येक कोटेदार के वाहनों में लोड राशन की तोैलअलग-अलग धर्म कांटा पर कराई जा रही है। जिससे लगाए जा रहे आरोप की सत्यता का पता चल सके। जब इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक से पूछा गया कि यह रोग तो पुराना है। एक बार आप उठान करवा देंगे। तो फिर आगे चलकर इसके समाधान की आपके पास कोई ठोस कार्ययोजना है। तो उन्होंने केवल स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ने का प्रयास किया।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb