KAIMGANJ NEWS–बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरा युवक, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती—सड़कों पर घूमते अन्ना गौवंश से लोगों में दहशत
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे अन्ना गौवंश अब लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ हादसों का कारण भी बनते जा रहे हैं। मंगलवार सुबह मंडी में मूली बेचने जा रहे 23 वर्षीय किसान पर एक आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। सांड की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक बाइक समेत उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड को मौके से भगाया और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बाइक पर अचानक झपटा सांड, मची अफरातफरी
कोट पहाड़ी गांव निवासी किसान गोपाल मंगलवार सुबह अपनी बाइक से मूली लेकर मंडी की ओर जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही वह मोहल्ला नई बस्ती के पास पहुंचा, सड़क किनारे घूम रहा अन्ना सांड अचानक उसकी बाइक की तरफ दौड़ पड़ा। इससे पहले कि गोपाल कुछ समझ पाता, सांड ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और गोपाल बाइक समेत उछलकर सड़क पर जा गिरा।
अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर सांड को वहां से भगाया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर घायल पड़े गोपाल को उठाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।
सड़कों पर झुंड में घूमते पशु, हर समय हादसे का खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि कायमगंज नगर क्षेत्र की कई सड़कों और मोहल्लों में अन्ना गौवंशों का जमावड़ा बना रहता है। कभी ये पशु सड़क के बीचोंबीच खड़े रहते हैं तो कभी अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं। इससे बाइक और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
लोगों का कहना है कि विशेषकर सुबह और शाम के समय सड़कों पर आवारा पशुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मंगलवार को गोपाल के साथ हुई घटना ने एक बार फिर नगर में अन्ना गौवंशों की समस्या को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जल्द चलेगा पकड़ने का अभियान
मामले को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. लव कुमार मिश्र ने बताया कि नगर क्षेत्र में घूम रहे अन्ना गौवंशों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सड़कों पर घूमने वाले गौवंशों को पकड़कर उचित स्थान पर भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर मकान का लेंटर बना मौत का जाल, भरभराकर गिरी छत
KAIMGANJ NEWS –मलबे में दबे तीन श्रमिक, दो की हालत गंभीर; चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जमीन निगलने लगी सड़कें, पाताल से फूटा सैलाब: बजरिया बेगराज में छह फीट गहरा गड्ढा, चार मकानों पर मंडराया मौत का साया!
KAIMGANJ NEWS — टूटी पाइपलाइन बनी ‘टाइम बम’, पालिका की लापरवाही से दरकी जमीन; दहशत[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS लीकेज ने खोखली कर दी जमीन, भरभराकर धंसी सड़क और नालियां
KAIMGANJ NEWS –चार जगह टूटी मिली दशकों पुरानी चीनी मिट्टी की पाइपलाइन, चार मकानों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पितरों की पुण्य स्मृति में गूंजे भागवत के स्वर, भक्ति में डूबा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ, प्रथम दिन कथा व्यास ने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू नगरी में DGGI का धावा, दो बड़े कारोबारियों के घरों पर एक साथ छापे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –सुबह सात बजे पहुंची लखनऊ की टीम, घरों के दरवाजे बंद कर दस्तावेज[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पहले कुत्ते की जान गई, फिर करंट से तड़पने लगा गोवंश विद्युत पोल में उतरा करंट, मोहल्ले में मचा हड़कंप—शिकायत के बाद बंद कराई गई आपूर्ति
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आवारा सांड का कहर, बाइक सवार किसान को उठाकर पटका
KAIMGANJ NEWS–बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरा युवक, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती—सड़कों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नबाब बंगशों के दौर से तंबाकू नगरी तक : 300 वर्षों में ऐसा बदला कायमगंज
KAIMGANJ NEWS -कायम खां के नाम पर बसा नगर, व्यापार और प्रशासन का बना प्रमुख[...]
Sep