KAIMGANJ NEWS –कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ती नजर आई। विद्युत पोल में करंट उतरने से पहले एक कुत्ते की मौत हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कुछ समय बाद इसी पोल की चपेट में एक निराश्रित गोवंश आ गया। करंट लगते ही गोवंश बुरी तरह छटपटाने लगा। घटना देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोवंश को विद्युत पोल से चिपका देख लोगों ने तत्काल आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। आनन-फानन में बांस की बल्ली मंगाई गई और बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई बार संपर्क करने के बावजूद विभाग के उच्चाधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई।
स्थिति बिगड़ती देख मोहल्लेवासियों ने बिजलीघर के शिकायत कार्यालय में सूचना दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद लोगों ने जोखिम उठाते हुए बांस की बल्ली की मदद से गोवंश को विद्युत पोल से अलग किया। बिजली बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
घटना की जानकारी मिलने पर लाइनमैन नावेद और देवेंद्र मौके पर पहुंचे। दोनों ने विद्युत पोल और आसपास की लाइन की जांच की। आवश्यक कार्रवाई के बाद विद्युत आपूर्ति दोबारा शुरू कराई गई।
कुत्ते की मौत के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार
मोहल्लेवासियों का कहना है कि जब पोल में करंट उतरने की जानकारी सामने आ गई थी और एक कुत्ते की मौत भी हो चुकी थी, तब तत्काल विद्युत लाइन और पोल की जांच कराकर खामी दूर की जानी चाहिए थी। समय रहते कार्रवाई न होने के कारण दोबारा एक बेजुबान जानवर करंट की चपेट में आ गया।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते किसी की नजर गोवंश पर नहीं पड़ती तो उसकी जान भी जा सकती थी। इतना ही नहीं, करंट प्रवाहित पोल के संपर्क में आने से राहगीरों और आसपास के लोगों के साथ भी गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।
बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं?
मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग की शिकायत व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि आपात स्थिति में जब अधिकारियों के फोन ही नहीं उठते तो आम उपभोक्ता अपनी समस्या किसके सामने रखें। लोगों का कहना है कि बिजली से जुड़ी छोटी सी लापरवाही भी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
गौरतलब है कि सोमवार को मीरपुर कमरुद्दीन में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत की घटना भी सामने आ चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच गंगा दरवाजा की घटना ने विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। अब मोहल्लेवासियों की मांग है कि विभाग केवल घटना के बाद आपूर्ति बंद करने तक सीमित न रहे, बल्कि खतरनाक पोल और विद्युत लाइनों की नियमित जांच कराकर संभावित हादसों को पहले ही रोके।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर मकान का लेंटर बना मौत का जाल, भरभराकर गिरी छत
KAIMGANJ NEWS –मलबे में दबे तीन श्रमिक, दो की हालत गंभीर; चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जमीन निगलने लगी सड़कें, पाताल से फूटा सैलाब: बजरिया बेगराज में छह फीट गहरा गड्ढा, चार मकानों पर मंडराया मौत का साया!
KAIMGANJ NEWS — टूटी पाइपलाइन बनी ‘टाइम बम’, पालिका की लापरवाही से दरकी जमीन; दहशत[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS लीकेज ने खोखली कर दी जमीन, भरभराकर धंसी सड़क और नालियां
KAIMGANJ NEWS –चार जगह टूटी मिली दशकों पुरानी चीनी मिट्टी की पाइपलाइन, चार मकानों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पितरों की पुण्य स्मृति में गूंजे भागवत के स्वर, भक्ति में डूबा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ, प्रथम दिन कथा व्यास ने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू नगरी में DGGI का धावा, दो बड़े कारोबारियों के घरों पर एक साथ छापे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –सुबह सात बजे पहुंची लखनऊ की टीम, घरों के दरवाजे बंद कर दस्तावेज[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पहले कुत्ते की जान गई, फिर करंट से तड़पने लगा गोवंश विद्युत पोल में उतरा करंट, मोहल्ले में मचा हड़कंप—शिकायत के बाद बंद कराई गई आपूर्ति
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आवारा सांड का कहर, बाइक सवार किसान को उठाकर पटका
KAIMGANJ NEWS–बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरा युवक, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती—सड़कों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नबाब बंगशों के दौर से तंबाकू नगरी तक : 300 वर्षों में ऐसा बदला कायमगंज
KAIMGANJ NEWS -कायम खां के नाम पर बसा नगर, व्यापार और प्रशासन का बना प्रमुख[...]
Sep