kaimganj news –352 किलोमीटर की यात्रा पर श्री राम दर्शन की अभिलाषा से साइकिल द्वारा रवाना हुआ रामभक्त

IMG 20240118 WA0086

– गाजे – बाजे के साथ घर से निकलकर कायमगंज नगर में स्थित मंदिरों में जताई आस्था टेका मत्था और शुरू की यात्रा
कायमगंज /फर्रुखाबाद
आज गांव आखूनपुर का निवासी सचिन हृदय में भगवान श्री राम के दर्शन की अभिलाषा लेकर अयोध्या के लिए साइकिल से रवाना हुआ। रवाना होने के समय से लेकर नगर कायमगंज में पहुंचते समय तक जहां-जहां उसने मंदिरों में माथा टेका वहां तक लोगों ने उसका स्वागत किया । स्वागत भी ऐसा की चारों ओर ढोल नगाड़ों की ध्वनि सुनाई दे रही थी।
रामजन्म भूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। जगह- जगह पूूजित अक्षत यात्रा निकाली जा रही है। घर – घर पूजित अक्षत व पत्रक बांटे जा रहे है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर के मंदिरों को सजाया जा रहा है। सभी अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाना चाहते है। इसी के तहत क्षेत्र के गांव आखूनपुर निवासी सचिन पुत्र नरेंद्र अयोध्या धाम जाने के लिए आतुर दिखा। वह नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अपने मित्र के निवास पर पहुंचा। जहां उसका फूलमालों से स्वागत हुआ। ढोल नगाड़ो के साथ वह नगर के विभिन्न मंदिरों में माथा टेक कर अयोध्या धाम के लिए साइकिल से रवाना हुआ। युवा रामभक्त की साइकिल पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही भगवाध्वज की पताका लहरा रही है। वही साइकिल के आगे व पीछे हिस्से में हनुमान जी के चित्र की एक प्लेट भी लगाई है ।जिसमें जय श्रीराम नाम अंकित है। उसका कहना है वह दिन में ही साइकिल से यात्रा करेगा। शाम को रूक कर विश्राम करेगा। सर्दी के मौसम में सचिन का उत्साह व रामभक्ति देख कर हर कोई खुशी से उसका हौसला अफजाई करता नजर आया। रास्ते में रोक कर लोगो ने स्वागत किया । वही रामभक्त उसके साथ सेल्फी लेते नजर आए। कई जगह पुष्प वर्षा हुई और वह साईकिल पर ही रामधुन गाता हुआ रवाना हो गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes