KAIMGANJ NEWS भाई बहिन के पावन रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन हर्षोउल्लास पूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया

Picsart 24 08 19 18 21 32 658

KAIMGANJ NEWS- बहिनों ने भाई भी कलाई पर राखी बांध दिया आर्शीवाद , भाइयों ने बहिनों को हर हाल में पवित्र रिश्ता निर्वाह करने का दिया बचन

_ पवित्र सरोवरों एवं पावन जल धाराओं तथा मान्य पावन स्थलों पर भजन कीर्तन करते हुए विर्सजित की गई भुजरियां
– राखी केवल धागा नहीं पावन सूत्र है – जिसके लिए मुगल बादशाह हुमायूं ने अपने चिर-परिचित शत्रु राज्य मेवाड़ की रक्षा करने में संकोच नहीं किया था
कायमगंज/ फर्रुखाबाद19 अगस्त024
वैसे तो भारत में कई तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं । लेकिन भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे अच्छा महीना सावन ही माना गया है , और इसी पावन श्रावण मास में रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी अनोखी छटा लिए संपन्न होता है ।

Picsart 24 08 13 12 58 47 992

IMG 20240814 WA0155

इस त्यौहार का विशेष महत्व होता है कि भाई की कलाई पर बहन राखी बांधकर उसे आशीर्वाद देती है , तो भाई भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ अपनी बहन को वचन देता है कि वह पूरे प्राण – प्रण से इस पावन रिश्ते की मर्यादा की रक्षा करेगा । ऐसा भारत देश में प्राचीन काल से होता आया है । त्यौहार आने की खुशी में हर एक घर में नाग पंचमी वाले दिन उचित पात्रों में गेहूं जौ के पवित्र दाने डालकर भुजरियां बोई जाती हैं ।

IMG 20240814 WA0158

IMG 20240814 WA0157

जो जमकर बढ़कर रक्षाबंधन त्यौहार के दिन तक लहलाने लगते हैं । इन भुजरियों को बहिनें पूजन के बाद भजन कीर्तन करते हुए मान्य स्थलों, पवित्र सरोवरों तथा पावन जलधारा में ले जाकर विसर्जित कर देती हैं । और इसी के तुरंत बाद अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए विसर्जित भुजरियों के कुछ पौधे भी अर्पित करती हैं । ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि जहां राखी दोनों के पवित्र रिश्तों का मान्य बंधन होती है । तो वहीं हरे भरे पौधे भाई के जीवन में खुशहाली लाने का प्रतीक बताए जाते हैं।
आज इस पावन त्यौहार के अवसर पर हर घर में से भुजरियां विसर्जित की गई । साथ ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधते हुए माथे पर तिलक कर उनका मुंह मीठा कराया आशीर्वाद दिया । और भाई से भविष्य में पावन रिश्ता निर्वाह करने का वचन प्राप्त किया ।
इनसेट : –
*हिंदू ही नहीं बहुत से मुस्लिम परिवार भी इस पर्व को उत्साह पूर्वक मनाते हैं*
– मुगल बादशाह हुमायूं ने भी राखी की लाज के लिए ही मेवाड़ राज्य की सहायता की थी
– कायमगंज 19 अगस्त
रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार भारतीय परंपरा और सभ्यता में रचा बसा हुआ है । इस त्यौहार को आमतौर पर हिंदू धर्मावलंबी बड़े उत्साह से मनाते हैं । लेकिन ऐसा नहीं कि हिंदू धर्म के अलावा इस्लाम या अन्य धर्म मानने वाले भारतीय ना मनाते हों । कई जगह बे भी उत्साह पूर्वक इस पर्व को खुशी से मनाते हैं । ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार राखी को को केवल धागा नहीं माना गया है, बल्कि यह ऐसा अटूट बंधन है जो अपना अलग से ही महत्व रखता है । बताया गया कि मेवाड़ की रक्षा के लिए अपने चिर-परिचित शत्रु मुगल बादशाह हुमायूं को रानी पद्मावती ने राखी भेज कर संदेश दिया था । अपने सरदारों द्वारा विरोध करने के बावजूद भी इसी राखी को माथे से लगाकर मुगल बादशाह हुमायूं ने मेवाड़ की रक्षा प्राण – प्रण से करते हुए मेवाड़ राज्य को सुरक्षित कर दिया था । इतिहास के पन्नों में यह वाक्या आज भी स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है । यह है राखी के बंधन का महत्व । ऐसे अवसर पर नगर तथा ग्रामीण हर क्षेत्र में चारों तरफ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्यौहार रक्षाबंधन की धूम दिखाई दे रही है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes