Kaimganj news –बिजली व्यवस्था धड़ाम, हर पांच मिनट में ट्रिपिंग

Picsart 23 07 05 20 42 25 524

Kaimganj news-बार बार लोकल फाल्ट से उपभोक्ताओं का बुरा हाल, जर्जर बंच केबल बनी मुसीबत
कायमगंज। फर्रुखाबाद 5 जुलाई 2023
उमस भरी भीषण गर्मी से लोग परेशान है। उस पर नगर की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई है। आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। हर पांच मिनट बाद ट्रिपिंग से लोग परेशान है। उपभोक्ता रात जाग कर काट रहे है।
पुरानी जर्जर बंच केबल में फाल्ट होने से लाइट चली जाती है। कब आएगी किसी को पता नहीं। भीषण गर्मी में लोग बिलबिला रहे है। दिन हो या रात ट्रिपिंग से आपूूर्ति सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है। मंगलवार की रात बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हो गए। नगर के मोहल्ला झपट्टी, पटवनगली, चिलांका, जवारहगंज सब्जी मंडी, पृथ्वीदरवाजा आदि जगह की आपूर्ति न आने से लोग परेशान रहे। बिजली की बार- बार आवाजाही से लोग छतों पर पहुंचे। लेकिन मच्छरों के कारण वह रातभर सो नहीं पाए। व्यापारी नेता आदेश अग्निहोत्री, उमेश गुप्ता, संजय गुप्ता ने मांग की है कि व्यवस्था सही की जाए ताकि लोगो को आपूर्ति सुचारू रूप से मिल सके। नहीं तो व्यापार मंडल आगामी रणनीत तैयार कर विद्युत आपूर्ति की अव्यवस्था के विरोध में आंदोलन करने को बाध्य होगा। व्यापारी नेताओं ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग करते हुए ट्रिपिंग की समस्या को समय रहते सही कर, सुचारू रूप से रोस्टर के अनुरूप विद्युत सप्लाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes