KAIMGANJ NEWS – सावन मास में भगवान शिव को जल चढ़ाने को भा – हि – महासभा ने शुरू की कांवड यात्रा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु भक्त शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं । इसी क्रम में आज अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कांवड़ यात्रा निकाली उनके अनुसार यह 16वीं यात्रा निकाली जा रही है ।

यात्रा से पहले जलाभिषेक के लिए ढाई घाट गंगा की धारा से जल लाया गया । इसके बाद मान्य परंपरा अनुसार कायमगंज शिवालय मंदिर से कांवड यात्रा प्रारम्भ हुई । जिसमें कई सजी धजी आकर्षक झांकियां शामिल थी । नगर भ्रमण के बाद यात्रा बूढी गंगा ( जो अब प्रायः लुप्त हैं ) के तट पर स्थित प्राचीन सोमसर्वा शिव मंदिर पर पहुंची । जहां मंत्रोचार तथा जय उद्घोष के वीच जल चढ़ाने की धार्मिक रश्म का विधिवत निर्वाह किया गया । कांवड यात्रा में संगठन प्रदेश मंत्री प्रदीप सक्सेना ‘ अनूप चौबे, शिवमंगल कौशल ,ब्रजेश गुप्ता उर्फ पप्पू , शिवम कौशल ‘ दिलीप कौशल, राममोहन गुप्ता, अंकुर सक्सेना, अर्जुन बाथम, उज्ज्वल गुप्ता, बिरजू कौशल, लखन कौशल, अमित गुप्ता, रामजी कौशल , अनिल यादव आदि कुछ अन्य लोग शामिल रहे ।

इनसेट : –
तेज ध्वनि से बज रहे डीजे किए पुलिस ने जप्त
कायमगंज : –
स्पष्ट रूप से पहले ही बता दिया गया कि कांवड यात्रा में सावधानी बरतें जिससे ना तो मार्ग अवरुद्ध हो और ना ही निश्चित ध्वनि से ज्यादा ध्वनि उत्पन्न की जाए किन्तु फिर भी लोग मनमानी करने से रुक नहीं रहे है । ऐशी ही अनियमितता पाए जाने पर क्षेत्र के गांव रूटौल से हरिद्वार तथा गोला गोकर्णनाथ जा रही कांवड़ के आगे तेज आवाज में बज रहे डीजे को प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा पकड़कर थाने ले गए। इस पर आक्रोशित कांवडियों की भीड़ कोतवाली परिसर में जमा होने लगी । कांवडियों ने पुलिस की कार्यवाही को धार्मिक कार्य में हस्तक्षेप बताते हुए विरोध किया । वार्ता के बाद एसएचओ ने डीजे की आबाज को नियमानुसार कम ध्वनि विस्तार से बजाने का फार्मूला समझाकर डीजे वापस कर दिए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb