KAIMGANJ NEWS रात की गश्त में दिखी पुलिस की इंसानियत, वृद्ध महिला को गर्म कपड़े खाना खिलाया,सबने सराहा 

Picsart 25 12 21 05 18 09 900

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कड़ाके की ठंड में जब लोग अपने घरों में दुबके थे, तब पुलिस की संवेदनशीलता और इंसानियत की एक मिसाल शुक्रवार देर रात कोतवाली के बाहर देखने को मिली। देर रात गश्त पर निकले कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम मोहम्मद कामिल की नजर थाना गेट के पास स्थित मंदिर के समीप खड़ी एक वृद्धा महिला पर पड़ी, जो ठंड से बुरी तरह कांप रही थी।
वृद्धा की हालत देख इंस्पेक्टर क्राइम का दिल पसीज गया। उन्होंने बिना देर किए महिला को कोतवाली परिसर में ले जाकर पहले कुर्सी पर बैठाया और भोजन कराया। इसके बाद ठंड से राहत देने के लिए वृद्धा को गर्म स्वेटर पहनाया गया, पैरों में जूते-मोजे पहनाए गए और कंबल ओढ़ाकर सुरक्षित किया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल से भावुक हुई वृद्धा ने इंस्पेक्टर क्राइम को आशीर्वाद दिया और कहा कि आज पुलिस उसके लिए भगवान बनकर आई।

अधेड ने पिया ज़हर, हालत गंभीर
कायमगंज।
कम्पिल क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत मे परिजन सीएचसी लाये। जहाँ उसका इलाज जारी है।

मासूम की बिगड़ी हालत मौत, मचा कोहराम
कायमगंज।
नगर के मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी चन्दन जैन की 2 माह की पुत्री लक्ष्मी जैन की अचानक हालत बिगड़ गयी। परिजन सीएचसी लाये जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार मे कोहराम मच गया।

ऊंचाई से गिरकर दो घायल, एक की हालत गंभीर
कायमगंज।
अलग अलग स्थानों पर कम्पिल क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी आदित्य कुमार व क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खा निवासी कल्लू का 8 वर्षोंय पुत्र उज़ैद ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गए। धमाके की आवाज़ सुन परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत मे सीएचसी लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उज़ैद की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

दो लोगों को ज़हरीले कीड़े ने काटा, हालत गंभीर
कायमगंज।
अलग अलग स्थानों पर कम्पिल क्षेत्र के गांव पुंथर दयामाफी निवासी सम्मिता व थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी ज्ञान सिंह को किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों के परिजन सीएचसी लाये। जहाँ दोनों का इलाज हुआ।

हादसे में युवक गंभीर घायल
कायमगंज।
क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी रिंकू हादसे में गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगो व 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes