KAIMGANJ NEWS पुलिस निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने एकता का संदेश दे, कराया कन्या भोज

Picsart 25 10 01 22 05 34 455

KAIMGANJ NEWS – नवरात्रि पर्व समापन अवसर पर मुस्लिम समाज के पुलिस निरीक्षक द्वारा कराये गये कन्या भोज अनुष्ठान की हो रही प्रशंसा . – बताया जा रहा इसे गंगा जमुनी तहजीब
कायमगंज /फर्रुखाबाद
मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की निर्धारित तिथियों पर वृतधारी श्रृद्धालुओं द्वारा की गई पूजा अर्चना के साथ ही आज नवमीं को नवदुर्गा महोत्सव का समापन धार्मिक रीति रिवाज से हो गया । देवालयों – देवी मंदिरों – धार्मिक स्थलों एवं घर – घर में खुशगवार माहौल में श्रद्धालु जनों द्वारा देवी रूप में मानी जाने वालीं कन्याओं का पूजन कर उन्हें दान दक्षिणा दे तिलक लगाकर कन्या भोज कराया । इस शुभ अवसर पर गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश कर कोतवाली कायमगंज में तैनात क्राइम इस्पेक्टर मोहम्मद
कामिल मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी ने दुर्गा नवमी पर विधि पूर्वक कन्या भोज कराया । उनके इस अनुष्ठान की लोग प्रशंसा कर रहे हैं । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने भोज कार्यक्रम में उपस्थित रहकर पूरा सहयोग किया । कन्या भोज कार्यक्रम कायमगंज थाना परिसर के निकट स्थित कोतवालेश्वर मंदिर पर आयोजित हुआ । जिसमें 101 कन्याओं को कन्या भोज कराया गया । जिसमें वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरजीत सिंह, महिला उप निरीक्षक सुधा पाल , महिला आरक्षी रेनू सिंह , महिला आरक्षी नीतू ,यातायात पुलिस कांस्टेबल सर्वेश कुमार तथा थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा । भोज अवसर पर अपराध निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने सभी कन्याओं को गिफ्ट देकर उन्हें सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद लिया । बताया गया कि अपराध निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने इससे पहले भी पूर्व नियुक्ति वाले थाना राजेपुर में भी कन्या भोज का आयोजन कराया था । उनके द्वारा प्रत्येक नवरात्रि में कन्या भोज कराया जाता है जो समाज में व पुलिस विभाग में एक मिशाल है । इसके अलावा उनके द्वारा वृध्दा आश्रम फर्रुखाबाद में भी अक्सर तीज त्योहारों पर पहुंच कर मदद करना तथा उनके साथ होली दीपावली का त्यौहार मानना एक अच्छे एवं सुंदर व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है । इस अवसर पर साहसिक बालिका संस्था की टीम प्रभारी शिल्की मिश्रा व उनके टीम सदस्य सहयोग हेतु उपस्थित मौजूद रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes