KAIMGANJ NEWS – शुक्रवार को जुमा की नमाज के कारण मस्जिदों के बाहर रहा पुलिस का सर्तक पहरा
कायमगंज /फर्रुखाबाद
तमाम विवादों एवं राजनैतिक उठापटख के बाद भी केन्द्र सरकार ने वक्फ
संशोधन बिल को लोकसभा के दोनों सदनों से पारित करा लिया । किन्तु शासन को मिली खुफिया विभाग सूत्रों से जानकारी पर किसी भी संभावित स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पूरे प्रदेश में शासन की गाइड लाइन के अनुसार हर एक चिन्हित एवं संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई चौकसी के साथ ही प्रशासन एवं पुलिस अर्लट मोड़ पर रहा । उसी के अनुसार कायमगंज सहित पूरे जिला फर्रुखाबाद में गुरुवार शाम से ही पुलिस ने फ्लेग मार्च करके स्पष्ट संकेत दे दिए थे । इसका मतलब केवल शांति व्यवस्था ही बनाए रखना था । इसके बाद
शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान कायमगंज जामा मस्जिद समेत कई प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। बिल के पारित होते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ चुकी थी। शुक्रवार सुबह होते ही पुलिस प्रशासन ने नगर और पूरे क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी। उपजिलाधिकारी न्यायिक गजराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, कस्बा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिंह, एसआई जगदीश वर्मा समेत भारी फोर्स पुलगालिब तिराहा होते हुए जामा मस्जिद पहुंचे। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और चप्पे-चप्पे पर निगाह जमाये रहा । किन्तु मुस्लिम धर्म गुरुओं एवं मौलानाओं द्वारा जारी अमन चैन बनाए रखने के संदेश तथा लोगों द्वारा स्वंय शांति कायम रखने के प्रयास से हर जगह मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई । कहीं से भी किसी प्रकार के उपद्रव या विरोध की सूचना नहीं है । इतना सब सुकून भरे माहौल में होने पर पुलिस वा प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb