– न पहनने को कपड़े, ना खाने को रोटी ,और ना रहने को ठिकाना, लाचार जला हुआ हाथ ले महिला पहुंची थी किसी तरह कायमगंज अस्पताल तक
कायमगंज/ फर्रुखाबाद ,1 फरवरी 2023
यह दर्द भरी जिंदगी जीने वाली 65 वर्षीय महिला चंद्रावती पत्नी हिमाचल निवासी शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव समसपुर मजरा रोशनाबाद की है । बताया गया कि इस बेचारी के बच्चों तथा पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। गरीब लाचार बेबस तथा बेसहारा हाल में चंद्रावती अपने ही गांव के तिवारी वाले बाग में रह रही थी। उसकी न कोई देखभाल करने वाला, ना खैर खबर लेने वाला, केवल ईश्वर के सहारे जिंदगी जी रही है । बताया गया कि सिर छुपाने के लिए बाग में ही एक झोपड़ी उसकी टूटी फूटी हालत में रखी थी । उसी में अपने दिन बिताने को बेचारी महिला मजबूर थी। कायमगंज आई इस बेचारी ने आपबीती बताते हुए कहा कि उसकी झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी ।जिससे उसका विस्तर और टूटी फूटी चारपाई वह भी जल गई । इसी अग्निकांड में महिला का सीना तथा उसका एक हाथ भी जल कर घायल हो गया। ऐसी हालत में अस्पताल परिसर में आंखों में आंसू लिए हुए खड़ी महिला को देखकर कलमकारों ने उससे पूछा , उसी समय सरकारी अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट रोहित तथा वार्ड बॉय सुभाष ने महिला की दर्द भरी आह को सुना। उन्हें उस पर तरस आया। दोनों ने मानवता का परिचय देते हुए वृद्ध मइया को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। और उसकी देखरेख करते हुए उपचार शुरू कर दिया। इधर सर्दी से बेहाल कंबल तक के लिए मोहताज महिला को कंबल उपलब्ध कराने के लिए तहसील प्रशासन से संपर्क कर अवगत कराया गया। अधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कार्यालय में कार्यरत स्टेनो सर्वेश कंबल लेकर महिला के पास पहुंचे और उन्हें कंबल भेंट कर दिया। समाचार लिखे जाने तक अनाथ वृद्धा का फार्मासिस्ट तथा वार्ड बॉय के प्रयास से अस्पताल में ही उपचार जारी था। लेकिन कोई भी समाजसेवी या दान पुण्य करने वाला व्यक्ति इस लाचार वृद्धा की सुध लेने अस्पताल, अब तक नहीं पहुंचा था।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb