हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाई विद्यालय में पटेल जयंती

Picsart 22 10 31 19 58 48 531 jpg

कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 अक्टूबर 2022
देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री , भारत रत्न,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दो दर्जन बच्चों को पुरस्कृत करते हुए- विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगंज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह ने की। संचालन योगेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, पटेल जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुआ। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने अध्यक्ष, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर,शाल उड़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अमित कुमार यादव ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के बारे में विस्तार से बच्चों को जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि अमर सिंह ने इंदिरा गांधी के जीवन परिचय को विस्तार से बताया।खेतल सिंह ने बच्चों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से जानकारी दी । सहायक अध्यापक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में तैयार बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के दो दर्जन विजेताओं को क्लिप बोर्ड, हिंदी, अंग्रेजी, गणित नोट बुक, पेंसिल, रबड़,कटर, पेंसिल बांक्श, ज्योमेट्री बाक्श ,लेमीनेशन रोल,नेम स्लिप आदि देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिले। विद्यालय प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने कहा कि जिन बच्चों को पुरस्कार नहीं मिला उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि उन्हें और अधिक मेहनत करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मेवायुक्त हलुआ वितरित किया गया।इस अवसर पर खेतल सिंह, पेशकार, जयवीर, आकाश पाल, सत्यवती, खुशबू, मोहिनी, सुनंदा, आशा, उमा, विद्या, गंगा देवी, राजेश्वरी, कामिनी सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम में भाग ले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन कर महान देशभक्त बताया ।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes