KAIMGANJ NEWS बच्चों का भविष्य संवारने को जागरूक बनें अभिभावक — जन्म प्रमाणपत्र, आधार और शिक्षा पर जोर”

Picsart 26 05 06 17 22 23 205

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
ब्लॉक कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बच्चों की शिक्षा, दस्तावेज़ीकरण और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही दिक्कतें प्रमुख मुद्दा रहीं। इस पर अभिभावकों ने चिंता जताते हुए समाधान की मांग की। वहीं जयवीर सिंह ने बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्याओं को उठाया और प्रधानाध्यापक से सहयोग मांगा।
प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान और बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी देते हुए अभिभावकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बन चुके हैं, उनके आधार कार्ड बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) पर बनवाए जाएंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) योजना का लाभ लेने के लिए बच्चों के बैंक खाते का आधार और मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है, साथ ही खाता सक्रिय होना भी जरूरी है। प्रधानाध्यापक ने चिंता जताई कि सरकार द्वारा नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद कई अभिभावकों ने बच्चों के लिए नई कॉपियां नहीं खरीदी हैं, जिससे बच्चे पुरानी कॉपियों में ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की बुनियादी शैक्षिक जरूरतों को प्राथमिकता दें।
बैठक में यह संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया कि शिक्षा केवल स्कूल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। यदि अभिभावक जागरूक होंगे, तो बच्चे निश्चित रूप से बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होंगे। इस अवसर पर खेतल सिंह, जयवीर, नीरज, रविकांत, मेमवती, सत्यवती, पिंकी, फूलमती, सीमा, भगवान देवी, नफीसा बेगम, मोनी, अंशी, रीतिका, आशा सहित कई अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes