कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 नवंबर 20 22
नगर की अधिकांश तंबाकू गोदामों में चल रहे जुएं के खेल में हार जीत के बाद आए दिन मारपीट झगड़ा फसाद फायरिंग की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त होता जा रहा है। लेकिन कायमगंज पुलिस इन घटनाओं को मामूली घटना मानकर अपनी नाकामी को छुपाने के लिए अपना काम बनाकर , सुलह समझौता कर देती है। पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों का मानना है की नगर में किसी भी दिन बड़ी घटना घटने से इनकार नहीं किया जा सकता। बीती रात नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा स्थित एक तंबाकू गोदाम में चलने वाले जुएं के अड्डे पर हार जीत को लेकर झगड़ा हुआ ,जिसमें पहले तो जमकर मारपीट हुई इसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ लिया की लाइसेंसी असलाहों से फायरिंग की गई । जिससे लोगों में दहशत फैल गई ।मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को पकड़ कर थाने ले गई, यहां से कुछ समय बाद पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया गया। जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना से पूर्व दीपावली के बाद पानी टंकी रोड पर स्थित एक जुएं के अड्डे पर हार जीत को लेकर विवाद हुआ था। यहां भी विवाद इतना बढ़ा की एक व्यक्ति को तमंचे की बटों से तथा शराब की खाली कांच की बोतलों से सिर पर हमला कर मरणासन्न कर दिया गया था । घायल को इलाज के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।हालत गंभीर होने पर उसे बाहर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। आज भी उसका इलाज किसी प्राइवेट चिकित्सालय में चल रहा है। जानकर सूत्रों की माने तो उनका कहना है नगर में पुलिस चौकी कस्बा के पीछे मोहल्ला चिलाका, चिलौली पठान ,नई बस्ती ,सधवाड़ा,फूलमती मंदिर के पास खेतों में ,जटवारा आदि स्थानों पर जुएं के फड़ सजते है। यहां लाखों रुपए रोज की हार जीत होती है,। नगर के अमन पसंद लोगों ने जनहित में जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से नगर में होने वाले जुएं के अड्डों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने की बात कही है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb