कायमगंज/ फर्रुखाबाद 11 मार्च 2023
नगर कायमगंज के पास स्थित प्राचीन स्थल स्वर्ण सरोवर परिसर में बने भगवान शिव के मंदिर पर आज आई बीएफ व समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ । जिसमें भाजपा महिला मोर्चा महिला क्लब तथा नगर की जागरूक संभ्रांत महिलाओं ने भगवान शिव के मंदिर में फूलों की होली खेलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक दूसरे को गले मिल होली की बधाई दी। इसी स्थल पर नगर के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं नगर के गणमान्य लोगों द्वारा तथा वैश्य फेडरेशन एवं समर्पण सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजित कार्यक्रम अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ० मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने के लिए आवश्यक है। वहीं महिलाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि ऐसे ही कार्यक्रमों के अवसर पर महिलाएं भी एक दूसरे से मिलकर अपने विचार साझा करती हैं, तथा त्यौहार के महत्व को और शोभायमान करने में सहायक बनती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ब संस्थाएं सुरक्षित रहें, इसके लिए सभी को आपस में मिलकर सेवा भाव बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो फिर होलिका दहन से लेकर अन्य सभी कार्यक्रम केवल व्हाट्सएप तथा फेसबुक पर ही सीमित होने लगेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक डॉ० सुरभि गंगवार ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें यहां इस रमणीक स्थल व शिव मंदिर पर एक अनोखा संगम महिला शक्ति का देखकर काफी प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि इस महिला संगम में ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो महिलाओं की तीन पीढ़ियां यहां मौजूद है । उन्होंने महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा कि महिलाओं को भी हमेशा अच्छे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम में आए भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हम लोगों को सेवा भावना की सीख के साथ मेल मिलाप बनाए रखने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम अवसर पर डी एस राठौर ,सुनील रावत, चित्रा अग्निहोत्री, रजनी गोयल, मोनिका अग्रवाल, मंजू अग्रवाल आदि ने भी ओजस्वी वाणी से कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम संचालन में प्रधानाचार्य योगेश तिवारी तथा मंदिर व्यवस्था में सूरजपाल यादव का विशेष सहयोग रहा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb