– हिजाम पदाधिकारी की दुकान तथा आवास के पास आज प्रातः लगभग 6:00 बजे चिपके मिले पंपलेट -पुलिस से की शिकायत
– चस्पा पंपलेट से कायमगंज तथा पूरे जिले फर्रुखाबाद में आतंकी संगठन की उपस्थित की आशंका से लोगों में भय का माहौल उत्पन्न होने की संभावना
कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 मई 2022
कस्बा कायमगंज के मोहल्ला सब्जी मंडी जवाहर गंज निवासी प्रदीप सक्सेना पुत्र स्वर्गीय हीरालाल सक्सेना ने इस सनसनीखेज मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए एक शिकायती पत्र रिपोर्ट दर्ज कर जल्द से जल्द जांच कर कार्यवाही करने की मांग करते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि यह पंपलेट प्रतिबंधि’त आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी सदस्यों द्वारा चस्पा किया गया है। जिसमें धमकी भरी भाषा का प्रयोग करते हुए कहा गया है कि प्रदीप सक्सेना तू बहुत बड़ा हिंदू नेता बनता है।

तुमने मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने तथा तेज आवाज में अजान लगाने के विरुद्ध आवाज उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इसलिए अब तुझे सात दिन के अंदर मार कर तेरी सर कटी लाश को चौराहे पर लटका दिया जाएगा । हिंदू जागरण मंच के कानपुर विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने कहा है कि इस आतंकी संगठन द्वारा पंपलेट के माध्यम से कहा गया है कि तू अगर बचना चाहता है तो अपनी जुबान बंद कर चुप चाप घर बैठ जा। इतना ही नहीं पंपलेट में प्रदीप सक्सेना के साथ ही राष्ट्रीय भावना को भी ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का पंपलेट में प्रयोग करते हुए टुकड़े-टुकड़े कर देने की बात कही गई है। प्रदीप सक्सेना ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि जिस संगठन के नाम से यह पंपलेट चस्पा किया गया है। वह कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन है । यह संगठन पूरे देश में कई आतंकवादी गतिविधियों में सम्मिलित रहा है । हिंदू नेता ने अपने तथा अपने परिवार तथा हिंदू जागरण मंच के अन्य सहयोगियों की हत्या कराए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र समय रहते आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। किंतु समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई भी रिपोर्ट अंकित न किया जाना ही बताया जा रहा है। प्रदीप सक्सेना ने बताया कि सवेरे एक दरोगा आए थे । उन्होंने दीवारों पर लगाए गए पंपलेटों को छुड़ा लिया। और अपने साथ ले गए थे। मैंने प्रमाण के लिए चस्पा किए गए पंपलेटों के कुछ फोटो करा लिए थे। इस मामले को लेकर नगरवासी काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं । अधिकांश लोगों का कहना है कि इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तथा पुलिस को शीघ्र कार्यवाही कर सच्चाई का पता लगाना चाहिए। यदि वास्तव में यह काम कट्टरपंथी आतंकी संगठन द्वारा किया गया है। तो कायमगंज तथा पूरे जिले फर्रुखाबाद में इस आतंकी संगठन की उपस्थित तथा गतिविधियों से खतरा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb