Kaimganj news कायमगंज /फर्रुखाबाद
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व एसपी ने आए फरियादियों की समस्याओं का संज्ञान ले प्राप्त 207 में से12 का कराया मौके पर ही त्वरित निस्तारण शेष समस्याएँ संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को पारदर्शिता पूर्ण जांच कर निस्तारित कराने का दिया निर्देश । समाधान की उम्मीद से आए फरियादियों में क्षेत्र के गांव नीवलपुर के ग्राम प्रधान नरेंद्र ने शिकायत की कि गांव में जलनिगम द्वारा पाइप लाइन के लिए खुदाई हुई थी । लेकिन 8 महीने बीतने के बाद भी पाइप नहीं डाले गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के गांव पचरौली निवासी उपेंद्र सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने फरियाद की और कहा उनके घरों से बिजली लाइन निकली है। कई बार आग लग चुकी है। अनहोनी हो सकती है। तारों को हटाया जाए। नगर के मोहल्ला सधबाड़ा निवासी कमलेश कुमारी ने फरियाद में कहा कि पीएम आवास का ठेका मोहल्ला चिलांका के एक राजमिस्त्री को दिया था। मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री का परिवार बीमार हो गया। इस पर उसने रुपए की मांग की तो उसने मजदूरी में रुपए काटने की बात कहकर 11 हजार रुपए दे दिए। अब राजमिस्त्री उसका अधूरा कार्य घर छोड़ कर भाग गया। पुलिस के शिकायत के बाद उसने 5 हजार रुपए दे लेकिन अभी तक बकाया रुपए नहीं दे रहा है। क्षेत्र के गांव उतमाननगर निवासी ह्रदेश कुमार ने फरियाद की कि आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लिया था। एक साल कनेक्शन चलाया। बीते माह उसने कनेक्शन कटवा दिया। इसके बाद भी बिल आ रहा है। अब विभाग उस पर 7 लाख जुर्माना की बात कह रहा है। वह मानसिक रूप से परेशान है। इस पर एक्सईएन को जांच के निर्देश दिए गए है। नगर के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी धर्मपाल ने मोहल्ले में नगर पालिका की स्ट्रीट लाइन न जलने की शिकायत की। क्षेत्र के गांव जैदपुर शरीफपुर छिछनी के देवेंद्र ने कुछ लोगो पर ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की और कहा कि जगह में 6 कमरे व किचिन बना लिया है। कंपिल क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी रामसेवक दुबे ने फरियाद की कि 3 सितंबर को रेलवे रोड के एक दुकानदार ने अपने साथियों के साथ यूकेलिप्टस के 25 पेड़ कटवा दिए। इसकी कीमत दो लाख रुपए है। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देता है। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने डीएम को रोते हुए फरियाद कि साहब उसकी पत्नी के चाल चलन सही नहीं है। उसकी पत्नी व पुत्री कई लोगों को फंसा चुकी है। उसे भी परेशान करती है। उसने जांच की मांग की। इस दौरान डीएम ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि आज से ही निस्तारण के लिए जुट जाएं। न्यायोचित निस्तारण करें। डीएम ने वीरपुर क्षेत्र के लेखपाल सौरभ को कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इस अवसर पर डीएम, विधायक ने कई लाभार्थियों को वरासत व घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किए। समाधान दिवस अवसर पर विधायक डा. सुरभि, सीडीओ अरविंद्र कुमार मिश्रा, सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार, एसडीएम रवींद्र सिंह, सीओ जयसिंह परिहार, नायब तहसीलदार सृजन कुमार, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, मनीष वर्मा समेत जिला व स्थानीय संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb