हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण के साथ कान्हा के जन्मोत्सव अवसर पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
– कृष्ण भक्तों ने अपने घरों पर भी भव्य सजावट के साथ जन्मोत्सव की पूरी की तैयारियां
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 19 अगस्त 2022
कहा जाता है कि जब -जब इस दुनिया में अन्याय और अत्याचारी जनमानस तथा ईश्वर भक्तों पर कहर बरपाने लगते हैं। तब- तब इस धरा का भार हरने के लिए अन्याय और अत्याचार को समाप्त करने के लिए किसी न किसी रूप में इस दुनिया का सृजनहार ईश्वर अवतार लेकर संसार को अन्याय से छुटकारा दिलाता है। ऐसा ही समय योगीराज लीला पुरुषोत्तम भगवान कृष्ण के जन्म के समय भी था ।जब कंस, दुर्योधन जरासंध जैसे बलशाली क्रूर शासकों का अत्याचार चरम सीमा पार कर चुका था। उस समय भक्तों की पुकार पर भगवान ने मां देवकी के यहां जन्म लिया और उन्हें उन्हीं की इच्छा के अनुसार उफनाती जमुना पारकर महाराज वसुदेव ने बाबा नंद के गोकुलधाम पहुंचाया था । जिस समय उनका अवतार हुआ। उस समय पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तरह-तरह के दृश्य दिखाई दिए थे। जेल के फाटक खुल गए, पहरेदार सो गए, बाबा वसुदेव की हथकड़ी बेड़िया छूट गई और वे उन्हें लेकर बाबा नंद के घर पर पूरी कुशलता के साथ पहुंच गए थे। यह चमत्कार ईश्वरीय अवतार से ही संभव हो सकता था । उनके जन्म की खुशी में जहां भक्तगण भाव विभोर होकर पूजा और उनकी प्रार्थना कर रहे थे । वही दुष्ट प्रवृति के काफी भयभीत हो रहे थे। जब बाबा नंद के घर भगवान योगीराज कृष्ण पहुंच गए तो माता यशोदा को मालूम हुआ कि उनकी गोद में उनका ही लाल आ गया है । यह सूचना पाते ही पूरे गोकुलधाम तथा ब्रज मंडल क्षेत्र के साथ ही सारे संसार में भगवान कृष्ण के भक्त खुशी से झूम उठे थे ।उसी समय लोग उनकी आराधना करते हुए गाने लगे थे =कि नंद घर आनंद भयो ,जय कन्हैया लाल की = बताया जाता है कि जिस समय कृष्ण का अवतार हुआ था। उस समय घनघोर वर्षा और तूफान की स्थिति थी। ऐसे में भी कुशलतापूर्वक गोकुलधाम तक पहुंचना उन्हीं अवतारी भगवान कृष्ण की ही कृपा युक्त लीला से संभव हुआ। रात को ठीक 12:00 बजे आज के ही दिन भगवान ने इस धरा पर अवतार लिया था। इसलिए भक्तगण पूरे दिन उपवास रखकर उनकी पूजा एवं भक्ति भाव में विभोर रहे ।। घरों पर सजावट करके पूजा अर्चना कर रहे हैं ।वहीं मंदिरों में आज सवेरे से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग पूजन सामग्री से सजे हुए थाल लेकर मंदिरों की ओर लगातार जा रहे हैं। चारों ओर कृष्ण अवतार की ध्वनि से समूचा वातावरण कृष्ण भक्ति मय हो चुका है । नगर के शिवाला भवन, मां फूलमती देवी मंदिर सधवाड़ा, ललिता देवी मंदिर ,बजरिया स्थित लंगड़े बाबा मंदिर, पानी टंकी रोड मंदिर, जटवारा मंदिर सहित नगर के सभी देवालय तथा मंदिर सुसज्जित हैं। अनेक प्रकार की रंगीन झालरों तथा फूल मालाओं से आच्छादित मंदिरों की शोभा देखते ही बन रही है । इसी तरह कंपिल तीर्थ नगरी के सभी मंदिर, शमशाबाद टाउन एरिया के सभी मंदिर एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक गांव में हर एक घर में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की धूम दिखाई और सुनाई दे रही है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb