होली के अवसर पर बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग गुलाल की जमकर हो रही खरीदारी

Picsart 22 03 17 17 04 06 365 1

कायमगंज- फर्रुखाबाद 17 मार्च 2022

भारत में मनाए जाने त्योहारों में होली का त्योहार हिंदू धर्मावलंबियों के लिए सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण है। वैसे भी भारत विभिन्न समूहों संप्रदायों जातियों वर्गों तथा विभिन्न धर्मावलंबियों का देश है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता भी यही है कि यहां का हर निवासी चाहे वह किसी भी जाति वर्ग या धर्म का हो, किंतु पूरे भाई चारे के साथ सभी एक दूसरे के त्योहारों पर शामिल होकर खुशी का इजहार करते हैं । इतना ही नहीं हिंदू हो या मुसलमान सिख अथवा ईसाई सभी त्यौहार की खुशी में एक दूसरे के गले मिल अपनी रुचि तथा परंपरा के अनुसार मेहमानों को प्रसाद लंगर या फिर जुहारी के रूप में पूरी श्रद्धा से खाने योग्य पकवान भी परोसते हैं । त्यौहार की तैयारी के लिए हर परिवार का व्यक्ति बाजार उपयोग में आने वाली वस्तुएं खरीद कर लाता हैं । खरीददारी का यह क्रम होली से कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाता है, और होलिका दहन वाले दिन तक जारी रहता है। ऐसा ही इस बार भी हुआ ,लेकिन महंगाई की मार का भी असर दिखाई दिया:-
बीते एक सप्ताह से रेडीमेड वस्त्र, कपड़े की सामान्य दुकानों ,परचून दुकानों, खाद्य तेल की दुकानों, आदि पर अन्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की संख्या वैसे तो कुछ अधिक ही दिखाई दी । किंतु पिछली दो-तीन वर्षों से पहले तक जिस तरह होली जैसे त्यौहार पर ग्राहकों कि भीड़ दुकानों पर खरीदारी करते दिखाई देती थी। वैसी ग्राहकी इस बार दिखाई नहीं दे रही थी। किंतु फिर भी चाहे गरीब हो या धनवान अपने काम चलाऊ हिसाब से खरीदारी करने के लिए बाजार में आया । अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार उसने बच्चों के लिए कपड़े गुझिया आदि पकवान बनाने के लिए खाद्य सामग्री जैसे रवा मैदा सूजी बूरा चीनी वनस्पति तेल घी मिर्च मसाला भी खरीदा। आज त्यौहार की खरीदारी का आखरी दिन है।ऐसे में वे लोग जो या तो किसी कारणवश बाजार आ नहीं सके या फिर अपने खेती किसानी या फिर अन्य छोटे-मोटे काम धंधे में व्यस्त रहे। IMG 20220315 WA0153

वहीं मजदूर तथा प्राइवेट नौकरी करने वाले भी आज ही ज्यादातर खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। शायद इनके आज अंतिम दिन पहुंचने का कारण मिलने वाली मजदूरी अथवा छोटी मोटी पगार भी हो सकती है। खैर जो भी हो, कैसे भी सही ,जैसे भी संभव हो सका, हर परिवार ने अपने बच्चों तथा जुहारी में आने वाले मेहमानों के लिए व्यवस्था तो करने का प्रयास किया ही। अब यह बात अलग है कि खरीदारी कम मात्रा में की। जैसी उसकी सामर्थ थी। इस तरह देखा जाए, तो बीते एक दिन से आज तक बाकी दिनों की अपेक्षा आज होलिका दहन वाले दिन बाजारों में रौनक कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रही है। सबसे अधिक भीड़ रंग गुलाल अबीर तथा पिचकारी खरीदने वालों की इन वस्तुओं के बेचने वालों की दुकानों पर दिखाइए पड़ रही है। होलिका मुहूर्त के अनुसार आज ही शाम तक होलिका दहन किया जाएगा। इससे पहले मान्य परंपरा के अनुसार होली पूजन होगा। हिंदू धर्मावलंबी मानते हैं कि भक्त प्रहलाद को बचाकर खुद अपने को होली नाम की महिला भक्त ने खुद को जलाकर भस्म कर दिया था। तभी से उसी की याद में होली पर्व मनाया जाता है। ऐसी और अन्य मान्यताएं किवदंती या कहानियां इस त्यौहार से जुड़े हुए हैं, जो भी हो किंतु यह सत्य है कि होली का त्यौहार हिंदू धर्म अनुयायियों के लिए विशेष उत्सव के रूप में खुशियों से भरा तथा आपसी मिलन का त्यौहार माना जाता है । तो आइए हम आप और हमारे देश के देश सभी भाई-बहिन जो भारत मां के आंगन में निवास करते हैं । बगैर किसी भेदभाव के गले मिलकर आपसी सौहार्द्र का पैगाम देते हुए होली का त्यौहार मनाएं।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes