KAIMGANJ NEWS पति – पत्नी के बीच प्रेम त्याग और समर्पण के प्रतीक करवा चौथ त्यौहार पर पत्नियों ने की पति के दीर्घ आयु की कामना

Picsart 25 10 11 04 06 53 158

KAIMGANJ NEWS – गृहस्थ जीवन को सुखी समृद्ध रखने के लिए करवा चौथ का त्यौहार देश की प्राचीन सभ्यता से जुड़ा पारंपरिक त्यौहार हर्षोउल्लास पूर्ण बातावरण में धार्मिक रश्मों रिवाज के साथ मनाया गया
कायमगंज / फर्रुखाबाद
मनुष्य जीवन अनंत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संघर्ष पूर्ण प्रयासों के साथ आगे बढ़ते रहने का नाम ही जिन्दगी है । जन्म से लेकर अंतिम समय तक ना जाने कितनी कठिन व सामान्य रहस्यमयी परिस्थितियों से होकर व्यक्ति को गुजरना पड़ता है । ऐशे में यदि जीवन साथी हर स्थिति में पूरी गंभीरता से हर स्थिति में साथ देने को तैयार रहे तो विषम परिस्थिति से भी पार पाने में सफलता मिलती है । इस बात के एक नहीं बल्कि कई उदाहरण इतिहास में दर्ज हैं । जो आज तक हर – एक के जीवन के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं । जीवन रूपी गाड़ी के लिए पति पत्नी दो पहियों की तरह आवश्यक है दोनों मिलकर जिंदगी की डगर को आसानी से पार कर लेते हैं । इसीलिए दोनों को एक दूसरे के साथ की जरूरत होती है । इसी पावन भावना को दृणता से सदैव बनाए रखने के लिए सनातन धर्म में करवा चौथ के त्यौहार को महत्वपूर्ण बताया गया है । क्योंकि यह त्यौहार पति – पत्नी के बीच प्रेम – त्याग और समर्पण का प्रतीक है । आज यही अवसर है जब हर घर में खुशी का बातावरण दिखाई दे रहा है । अपने पति की सुख समृद्धि एवं दीर्घ आयु की कामना से सुहागन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा है । पूजा स्थल व घर आंगन की साफ सफाई कर पूरी पवित्रता के साथ वृत पूर्ण करने का सफल प्रयास जारी रहा । शाम होते ही जब क्षितिज पर अंधेरा होने लगा – सूर्य देव अस्त हो गए , तो व्रतधारी महिलाओं को चांद के दीदार का वेशब्री से इंतजार होने लगा ।
इनसेट :-
दिखाई दिया चांद – जताई खुशी की पूजा अर्चना, पूर्ण हुआ व्रत
कायमगंज :-
अवसर था करवा चौथ व्रत त्यौहार का पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद व्रत धारी महिलाओं को चांद के दीदार की उत्सुकता बढ़ती जा रही थी अपने-अपने घरों की छतों से वअन्य स्थानों से आकाश में पूरब की ओर चांद निकलने की प्रतीक्षा में सभी आकाश की ओर निगाहें लगाए थे अपने निश्चित समय पर शाम समय लगभग 8:15 बजे जैसे ही चंद्रमा ने आकाश में अपनी शीतलता के साथ होने का संकेत दिया, मतलब की चांद का दीदार हुआ तो सभी लोग खुश हो गए ,बस इसी के तुरंत बाद हाथ में पूजा की थाली रोली चंदन चावल हल्दी पकवान पात्र में जल लेकर धूप दीप अगरबत्तियां जलाते हुए चांद का पूजन किया ,इसी के साथ छलनी से पानी छानकर चंद्रमा को साक्षी मानकर जल चढ़ाया । इस तरह सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की सुख समृद्धि एवं दीर्घ आयु की कामना करते हुए अपने दांपत्य-जीवन के पावन मूल्यों की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर अपना व्रत पूर्ण किया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes