Kaimganj news-गुणवत्ता विहीन कराए गए निर्माण कार्यों की गई थी शिकायत , एसडीएम सदर के निर्देशन में कायमगंज पहुंची टीम ने कई घंटे तक की जांच
कायमगंज /फर्रुखाबाद 27 जनवरी 2024
नगर पालिका परिषद कायमगंज का पिछला कार्यकाल लगभग विवादित ही रहा। आए दिन हड़ताल – सभासदों का विरोध – गुणवत्ता विहीन कार्य कराए जाने का आरोप लगता ही रहा ।


उस समय शिकायतें भी हुई । लेकिन सत्ता रसूख के चलते आज तक किसी भी जांच का कोई परिणाम जन सामान्य के सामने नहीं आ सका है । एक बार फिर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की ।

परिणाम क्या होगा? शायद इसके लिए भी इंतजार ही किया जा सकता है।
नगर पालिका के पिछले कार्यकाल बर्ष 2022 में सभासदो व नगर के कुछ लोगो ने उच्चाधिकारियों को कई सड़कों, पुलगालिब स्थित फब्बारा व शौचालय, ट्यूवबेल से संबंधित शिकायत की थी।



इसको लेकर कई बार जांच हो चुकी है। 26 जनवरी को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर गजराज सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अमरीश बाजपेई, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण विनोद कुमार, सहायक कोषाधिकारी अखिलेश चंद्र अग्रवाल टीम के साथ नगर पालिका परिषद पहुंचे।


जहां शिकायतों से संबंधित अभिलेखीय जांच की। उसके बाद टीम पुलगालिब के समीप पेट्रोल के सामने शौचालय पहुंची। उसकी गुणवत्ता देखी। शौचालय में लगे टायल को चेक किया। दीवारो के साथ ही छत भी चेक की। दीवार में कई जगह दरारे भी देखी। उसके बाद टीम ने नोनियमगंज स्थित क्रय विक्रय समिति से नलकूप तक सड़क की जांच की।


उसके बाद टीम नगर के मोहल्ला पाठक नई कालोनी पहुंची। जहां मोहल्लेवासियों से पूछा कि यह गली कितनी बार बनी है तो ज्यादातर लोगो ने दो बार सड़क बनने का जिक्र किया । जिसे टीम ने अपनी डायरी में नोट किया। इस संबंध में एसडीएम ने बताया पिछले कार्यकाल शिकायते है। जिलाधिकारी के निर्देश नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली कई सड़को समेत कई अन्य कार्यो की जांच की गई है। प्रथम दृष्टया सड़के सही है लेकिन तकनीकी रूप से जांच की जाएगी। फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb