KAIMGANJ NEWS- सांसद ने अस्पताल अधीक्षक को अस्पताल परिसर तथा नालियों की साफ सफाई बनाए रखने का दिया निर्देश , वहीं सांसद से सीएचसी में अल्ट्रासाउण्ड व एनेस्थीसिया डॉक्टर नियुक्त कराने की मांग की गई
कायमगंज /फर्रुखाबाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलने वाले स्वच्छता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत सांसद मुकेश राजपूत ने सीएचसी कायमगंज से करते हुए ओपीड़ी के गेट पर फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने सीएचसी में भर्ती मरीजों का हाल जाना उन्होंने मरीजों से दवाईयों के बारे में पूछा और मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद सांसद इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। जहां उन्होंने इमरजेंसी रजिस्टर को चेक किया। सांसद ने इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से मरीजों की संख्या व कौन सी बीमारी से संबधित मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं । इसके बारे में जानकारी की। इमरजेंसी कक्ष में सीलन को देखकर जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। सांसद ने सीएचसी के कक्षों का निरीक्षण किया। इसके बाद सांसद सीएचसी के छत पर बने कक्षों को भी देखने पहुंचे । जहां उन्होंने अधीक्षक के कक्ष में अभिलेखों को जांचा व कैमरे आदि चेक किए। सांसद ने महिला चिकित्सक डॉ मधु अग्रवाल को बुलाया और प्रसव के बारे में जानकारी की। सांसद ने महिला चिकित्सक से उपकरण आदि के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अधीक्षक एसीएमओ डॉ दीपक कटारिया, डॉ शोभित, डॉ मधु अग्रवाल, डॉ नदीम अहमद, डॉ, अमित कुमार, नेत्र चिकित्सक आर के चतुर्वेदी, दंत चिकित्सक डॉ सचिच फारेंसिया, चीफ फार्मासिस्ट नेत्रपाल, फार्मासिस्ट रोहित, पूर्व विघायक अमर सिंह खटिक, ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे, सौरभ मिश्रा, रिंकू कौशल, पिंटू राठौर आदि मौजूद रहे।
इनसेट-
सांसद से की सोलर व अल्ट्रासाउण्ड मशीन की मांग
कायमगंज।
अधीक्षक डॉ शोभित ने सांसद मुकेश राजपूत से सोलर व अल्ट्रासाउण्ड मशीन की मांग की। उन्होंने कहा कि सीएचसी में सोलर लगा हुआ जो कि खराब हो चुका है नया सोलर लगवाया जाए व साथ ही अल्ट्रासाउण्ड मशीन भी उपलब्ध कराने की बाट कही ।
इनसेट-
एनेस्थीसिया डॉक्टर की मांग की
कायमगंज।
अधीक्षक डॉ शोभित ने सांसद मुकेश राजपूत से कहा कि सीएचसी में आस पास के जनपद से भी मरीज आते हैं। यहां की ओपीड़ी जिले की दूसरे नंबर की ओपीडी है। सीएचसी में एक एनेस्थीसिया डॉक्टर की नियुक्ति आवश्यक है ।
इनसेट-
सांसद ने अधीक्षक को रखरखाव व्यवस्था सुधारने का निर्देशित
कायमगंज।
सांसद मुकेश राजपूत ने अधीक्षक डॉ शोभित को निर्देश दिए कि सीएचसी के बाहर रोड़ के किनारे बनी नालियों को ठीक कराकर उस पर जाल लगवाए। साफ सफाई कराई जाए। जिन कमरों में सीलन है । वहां जल्द मरम्मत आदि कार्य जल्द करा लिए जाएं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb