कायमगंज /फर्रुखाबाद 27 जनवरी 2023
घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव लालपुर के पास चीनी मिल परिसर के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे की है।


यहां
आज सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरु कर दी।


बताते चलें कि:- फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा, के गांव धारा हैबतपुर गढ़िया निवासी 65 वर्षीय शिवराज सिंह पुत्र ज्वाला सिंह का शव कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर पट्टी के सामने सीओ बंगले के आगे चीनी मिल रोड पर कानपुर- कासगंज रेलवे ट्रैक के किनारे कायमगंज रेलवे स्टेशन से पश्चिम ओर पोल संख्या 169/8 व169/7 के बीच पडा हुआ था।


जिसे सुबह लगभग 7से 7:30 बजे के करीब शौच क्रिया को गए ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना उन्होंने गांव में आकर दी। देखते ही देखते लोगों का भारी जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया। वहां से गुजर रहे पुलिस के किसी सिपाही ने भीड़ लगी देखकर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल की। मृतक के पास से पहचान पत्र की फोटो कॉपी मिली।


जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मृतक शिवराज सिंह के परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। मृतक अपने पीछे एक पुत्र बृजेश कुमार को छोड़ गया है। साथ आए प्रधान गौरव कुशवाह ने बताया कि अभी लगभग 5 से 7 माह पूर्व मृतक शिवराज सिंह को खेत में अजगर सांप ने काट लिया था।


तब से उनका दिमागी संतुलन खराब हो गया था। वह घर पर ना रहकर इधर-उधर भटकते तथा घूमते रहते थे। बीती रात लगभग 2:30 बजे अपने घर से निकले थे। इधर मृतक के पुत्र बृजेश का तथा साथ आए ग्रामीणों का रो- रो कर बुरा हाल था। मौके पर पहुंचे सीओ सोहराब आलम तथा कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल एवं हल्का इंचार्ज कृष्ण कुमार कश्यप ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम हाउस फतेहगढ़ भेजा है।


वही साथ आए बेटे बृजेश का कहना था कि मेरे पिता को चलती ट्रेन से फेंक कर मारा गया है। उसका कहना था कि उसके पिता अभी कुछ दिन पूर्व मेरी ससुराल गए थे। अभी 2 दिन पूर्व ही वह लौटे थे। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी पत्नी की मौत हो चुकी है मेरी मां की भी मौत हो चुकी है पिता इधर-उधर रहते थे। मृतक का बेटा बृजेश अपने पिता की मौत के लिए अपने ही ससुर को जिम्मेदार बता रहा था । जिस समय बृजेश अपनी बात कहते हुए रो-रोकर आरोप लगा रहा था। उस समय उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। जिससे अनुमान लगाया गया कि मृतक का बेटा शराब के नशे में है। खैर जो भी हो पुलिस घटना के पीछे के सभी पहलुओं पर नजर रखते हुए जांच करने की बात कह रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb