प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से नवजात शिशु की हुई मौत

Picsart 22 07 18 16 48 01 955

– आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल गेट पर काटा हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया समझौता
-कायमगंज/ फर्रुखाबाद 18 जुलाई 20-22
एक और नवजात शिशु ने सुविधाओं के अभाव में प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ा। परिजनों ने अस्पताल गेट पर जमकर हंगामा काटा। वही घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । बताते चलें कि कायमगंज नगर पुलगालिब पुलिया के पास अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन बिना डिग्री या डिप्लोमा के कई प्राइवेट अस्पताल संचालित है। अभी कुछ माह पूर्व ही सीएमओ के आदेश पर छापामार कार्रवाई करते हुए कई अवैध अस्पताल सील किए गए थे। इसके बावजूद भी यह अवैध अस्पताल संचालित है। आज फिर ऐसा ही मामला देखने को मिला जब कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर इमलाक निवासी राजू की 30 वर्षीय पत्नी फरीन को प्रसव पीड़ा होने पर नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। साथ आई आशा बहू शबाना ने यह कहते हुए की इस अस्पताल में इलाज सही नहीं होगा ।आप मेरे साथ दूसरे अस्पताल चले। परिजन आशा बहू की बात मानते हुए नगर के पुलगलिव पुलिया पर स्थित अनुपम हॉस्पिटल ले गए। बताया गया कि महिला को बीती शाम इस प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां प्रसूता ने सुबह 4:00 बजे एक पुत्र को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात शिशु की हालत बिगड़ने लगी। जब तक अनुभवहीन अस्पताल कर्मचारी कुछ समझ पाते ,तब तक नवजात की मृत्यु हो गई। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई ,तो उन्होंने अस्पताल परिसर में ही हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामा होता देख अस्पताल के कर्मचारी इधर उधर खिसक गये। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर कस्बा चौकी पुलिस तथा डायल 112 पहुंचे। बताया गया है कि कस्बा चौकी पर दोनों पक्षों में पुलिस द्वारा समझौता करा दिया गया।।
इनसेट:- कायमगंज नगर स्थित सरकारी अस्पताल का हाल दिन पर दिन बद से बदतर होता चला जा रहा है । इसी का नतीजा है कि पूरी तरह फर्जी ढंग से कायमगंज नगर क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पताल फल फूल रहे हैं । जहां आशा बहुएं प्रसूताओं को भ्रमित कर प्राइवेट अस्पतालों से सांठगांठ करके अच्छा खासा कमीशन कमाने के चक्कर में ले जाकर भर्ती करा देती हैं ।और यहां, या तो प्रसूता की जान खतरे में आ जाती है, या फिर नवजात शिशु समय से पहले ही काल के गाल में समा जाता है। यह सब धंधा खुद नहीं चल रहा है । इस धंधे के पीछे यदि वास्तव में देखा जाए तो स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत ही इसे फलने फूलने का मौका दे रही है। यदि ऐसा नहीं तो छापामार कार्रवाई के बाद यहां फर्जी अस्पताल फिर सेसंचालित क्यों और कैसे हो रहे हैं?

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes