कायमगंज/ फर्रुखाबाद 22 मार्च 2023
चैत्र प्रतिपदा पर नव संवत्सर के अभिनंदन के लिए विश्व बंधु परिषद द्वारा आयोजित गोष्ठी में साहित्यकारों ने अपने विचार व्यक्त किए । प्रोफेसर रामबाबू मिश्र “रत्नेश” ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के इशारे पर आसुरी शक्तियां सनातन वैदिक धर्म और संस्कृति पर प्रहार कर रही हैं ।इन्हें नेस्तनाबूद करने के लिए एक अदद शकार्य विक्रमादित्य की आवश्यकता है ।उन्होंने कहा कि सृष्टि प्रकृति सर्जना धर्म संस्कृति का पावन प्रथम दिवस है ।ग्रह नक्षत्र की गति का स्थिति का वैज्ञानिक संवत्सर है । विश्व कालगणना के भ्रामक कैलेंडरो का त्याग करो तुम ।भारत की शाश्वत ज्योतिष के अभिनंदन का यह अवसर है । गोष्ठी में अपनी मधुर रचना द्वारा गीतकार पवन बाथम ने कहा कि:-
पग पग पर देता रहे सुख वैभव सम्मान ।
भारतीय नव वर्ष की अमर निराली शान।।
हवा वसंती बह रही मिला प्रकृति का संग।
आम्र विटप बौरा गए,खिले अंग प्रत्यंग ।।
नई भौजिया मांगती ,खट्टे खट्टे आम ।
आने वाला है कोई देती है पैगाम ।।
उपवन- उपवन खिल गए रंग बिरंगे फूल ।
चटकी कलियां झूमती मौसम है अनुकूल।।
प्रोफेसर कुलदीप आर्य ने कहा कि
आर्य पराक्रम शौर्य के तेजस्वी आदित्य।
आओ तुम एक बार फिर वीर विक्रमादित्य । प्रधानाचार्य शिव कांत शुक्ला ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा का बंधन है।नव संवत्सर का अभिनंदन है।
कालजई सिद्धांत दे गए ऋषियों को सौ बार नमन है।। हंसा मिश्रा ने कहा कि चैत्र प्रतिपदा पर करो आदिशक्ति का ध्यान ।गूंजे सारे विश्व में अभिनव मंगल गान ।।मनीष गौड़ ने अपने विचार इस प्रकार व्यक्त किए= हमने सारे विश्व को दिए दिव्य संदेश ।ओम शांति से मिटेंगे मानव के सब क्लैश।।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेपी दुबे ने कहा कि विश्व शक्ति को भारत उन्नत मन उन्नत सिर ।
सारी दुनिया में लागू हो नव संवत्सर ।। गोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नव संवत्सर को विश्व कालगणना का प्रथम गणना समय एवं सृष्टि प्रकृति संरचना का प्रथम संकेत बताया । उन्होंने कहा कि इसी तिथि से विश्व भर में मानव विकास तथा सभ्यता की शुरुआत हुई थी। इसे अक्ष्क्षुण बनाए रखने के लिए भारत वासियों को अपनी संस्कृति के अनुसार ही आचरण करने की वक्त के लिहाज से आवश्यकता है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb