Kaimganj news- मौके पर जमा भीड़ का लाभ उठाकर कार सवार हमलावर हो गए रफूचक्कर
कायमगंज /फर्रुखाबाद14 जनवरी 2024
सेल्समैन की मारपीट का मामला कायमगंज के रेलवे रोड का बताया जा रहा है। बताया गया कि एक सेल्समैन को किसी बात से गुस्सा होकर कार सवार हमलावरों ने लात घूँसों से मारना पीटना शुरू कर दिया । उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोस के दुकानदार दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पिट रहे ब्रेकरी सेल्समैन को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाकर बचाया । मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई । मौका पाते ही कार सवार हमलावर अपनी कार में सवार होकर वहां से भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव लालबाग निवासी नाजिम दोपहिया वाहन से ब्रेकरी के बिस्कुट बेचने का कार्य करता है। वह कायमगंज से अलीगंज जा रहा था । तभी रेलवे स्टेशन रोड पर एक कार में से तीन सवार उतरे और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। आसपास के लोगो की भीड़ लग गई। दुकानदार दौड़े और उसे बचाया तभी हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। घायल ने हमलावरो की कार के नंबर की फोटो ले ली। उसने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb