Kaimganj news –कायमगंज। फर्रुखाबाद
एसडी कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम में कैडेटस ने कराटे में दिखाया दम
शरदीय नवरात्र में मिशन शक्ति के अभियान फेज 4 के अन्तर्गत एनसीसी 4 यूपी बटालियन के द्वारा शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर जेपी पाल, विशिष्ठ अतिथि महिला दरोगा नीरज मौजूद रही रहे। इस दौरान परेड़ के दौरान बच्चों ने अतिथियों को गार्ड ऑफ आनर दिया। कक्षा बीए की छात्रा दीक्षा ने महिला सशक्तिकरण पर कविता बोलकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 12 की छात्रा माही शर्मा ने अपने भाषण से सभी को प्रभावित किया। इस दौरान बच्चों ने कराटे, देशभक्ति गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। एनसीसी कैडेट प्रियदर्शनी ने ‘हर करम अपना करेंगे’ देश भक्ति गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर व विशिष्ट अतिथि महिला दरोगा ने सभी बच्चों को जागरूक किया और सभी हैल्पलाइन नम्बरों के बारे में विस्तार से बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. वेणू सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के विषय में जोर दिया और उन्हें जागरूक किया। वहीं नवरात्र और दशहरा के अवसर को देखते हुए एक पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बेहद सुन्दर तरीके से नौ देवियों के रूप एवं बुराई पर अच्छाई की जीत के चित्र बनाये। इस दौरान विद्यालय की ममता सिंह ,एनसीसी अधिकारी शिल्की मिश्रा, लक्ष्मी गंगवार, सन्तोष शर्मा, दीप्ती अग्निहोत्री, रश्मि गंगवार, पूजा यादव, सवा खान, कमला गंगवार, विकास श्रीवास्तव, मनीष राजपूत, पवन कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार, विशाल गंगवार सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकायें मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोल्डी सिंह ने किया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb