नगर पालिका आउटसोर्सिंग संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Picsart 22 03 29 15 58 36 414

– हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार बढ़ती गंदगी से नगरवासी परेशान
– बकाया वेतन भुगतान की व्यवस्था के स्थान पर अधिशासी अधिकारी ने जारी किया सफाई कर्मचारियों के नाम नोटिस
कायमगंज -फर्रुखाबाद 29 मार्च 2022
नगर पालिका परिषद कायमगंज में आउटसोर्सिंग एवं संविदा सफाई कर्मचारियों ने 2 माह से बकाया वेतन तथा पिछले 6 माह से पेंशन का भुगतान ना होने के कारण 28 मार्च से काम बंद कर हड़ताल कर दी है। जिसके कारण पूरे नगर में जगह- जगह कूड़े कचरे के अंबार लगने लगे हैं। वही नालियां बजबजाने लगी हैं। जिसके कारण फैल रही गंदगी से नगरवासी परेशानी महसूस कर रहे हैं। इससे पहले भी इन्हीं कर्मचारियों ने अपनी आर्थिक मजबूरी बता कर हड़ताल की थी। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों तथा कुछ सभासदों एवं संभ्रांत नगर वासियों की मध्यस्थता में नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर तथा हड़ताली कर्मचारियों के बीच समझौता हो गया था। समझौते के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई थी। किंतु इसके बाद फिर कर्मचारियों के सामने बकाया वेतन तथा पेंशन भुगतान की समस्या पैदा हुई । जिसका निराकरण ना होने पर कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक व अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर एवं प्रधान लिपिक राम भवन यादव को इसके लिए सीधे जिम्मेदार बताते हुए एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया।
Picsart 22 03 29 15 22 15 638

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज कुमार एवं नगर अध्यक्ष पिंकू उर्फ गुरुजी तथा महामंत्री विमल बाल्मीकि के नेतृत्व में संघर्ष का रास्ता चुनते हुए कहा है कि घुट घुट कर भूखों मरने से अच्छा है कि एक बार में ही जो होना है वह हो जाए। परेशान कर्मचारियों ने आज एक पत्र फिर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद तथा उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरव शुक्ला के नाम संबोधित प्रेषित करते हुए अपनी मांगों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए गुहार लगाई है। प्रेषित पत्र में कर्मचारियों का कहना है कि उनकी वेतन पेंशन अन्य बकाया भुगतान की व्यवस्था करने की बजाय नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी उन्हें भयभीत करने के लिए कर्मचारियों के नाम नोटिस जारी कर कह रहे हैं कि यदि तुम लोगों ने हड़ताल समाप्त नहीं की तो सभी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी, तथा संविदा समाप्त कर नौकरी से हटा दिया जाएगा। उनके इस पत्र को कर्मचारियों ने अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों के हितों के विपरीत बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। कर्मचारियों ने फिर एक बार लंबित बकाया वेतन तथा पेंशन तत्काल भुगतान कराए जाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों से अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करने की मांग की है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केन्द्रों के सम्भाजन हेतु जिला प्रशासन की बैठक सम्पन्न

Farrukhabad news-बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग फर्रूखाबाद :- जनपद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला की मौत – परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS – गंभीर स्थिति में आई गर्भवती को डाक्टर ने किया मृत घोषित, पंचनामा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बंद मकान में घुसे सशस्त्र चोरों ने नकदी व जेवरात एवं लायसेंसी सिंगल बैरल बंदूक सहित की लाखों की चोरी

KAIMGANJ NEWS  – परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था – अचानक परिवार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बिना शट डाउन लिए पोल पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, हालत गंभीर, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS–कायमगंज जौरा मार्ग की है घटना, घटना के बाद लाइन मैंन की भी हालत[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes