Kaimganj news-छापा मार कार्यवाही करते हुए एसीएमओ ने नर्सिंग होम किया सील
-यह निजी नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग में में कार्यरत एक स्टाफ नर्स का बताया जा रहा है
कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 दिसंबर 2023
स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता तथा लापरवाही के कारण आम जनमानस के स्वास्थ्य से हो रही खिलवाड़ का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है । जिसका ताजा नमूना एक बार आज फिर सामने आया । जिसमें बताया जा रहा है कि सीएचसी में कार्यरत एक स्टाफ नर्स द्वारा संचालित निजी नर्सिंग होम में लाई गई प्रसूता की उपचार में बर्ती गई लापरवाही के कारण दुखद मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर की निवासी 25 वर्षीय प्रसूता रीना पत्नी विवेक को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन आशा रवीना के साथ उपचार के लिए आशा के आश्वासन पर इसी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे थे । आशा रवीना द्वारा ही प्रसूता को मंजुला नर्सिंग होम (नई वस्ती ) में भर्ती कर दिया गया था । भर्ती होने के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था । इसी बीच प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया । प्रसूता द्वारा बच्ची को जन्म देने के उपरांत अचानक उसकी हालत खराब हो गई । हालत गंभीर देखकर अपनी बला डालने की गरज से नर्सिंग होम संचालक द्वारा प्रसूता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया । सीएचसी पहुंची प्रसूता को ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अमरेश ने मृत घोषित कर दिया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंजुला नर्सिंग होम स्टाफ नर्स मंजुला का ही बताया जा रहा है । सर्व विदित है कि स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता तथा लापरवाही के कारण क्षेत्र में मानक विहीन बिना उचित प्रशिक्षण प्राप्त डॉक्टर के ही कई नर्सिंग होम संचालित हैं । जो आए दिन लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं । यह नर्सिंग होम तो स्वास्थ्य विभाग में तैनात नर्स मंजुला अपने घर पर ही चला रही हैं । वर्तमान समय में स्टाफ नर्स मंजुला ब्लॉक राजेपुर के सरकारी अस्पताल में तैनात बताई जा रही हैं । प्रसुताओं की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए ही आशाओं को नियुक्त किया गया है । जिससे कि सुरक्षित प्रसव कराने में समय पर सहायता तथा उचित सलाह मिलती रहे । किंतु विडम्बना है कि कमीशन के लालच में आशा मरीजों को निजी नर्सिंग होमों में भर्ती करा देती हैं ।
इनसैट : –
मंजुला नर्सिंग होम पर एसीएमओ ने मारा छापा , किया अस्पताल सील
कायमगंज 15 दिसंबर
प्रसूता रीना की मौत की खबर मिलते ही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 शेख आलमगीर ने डॉ अभिषेक मिश्रा तथा कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर शोभित कुमार के साथ नगर के नई बस्ती मोहल्ले में स्थित मंजुला नर्सिंग होम पर छापा मारा। जिससे हड़कंप की स्थिति दिखाई दे रही थी। छापा मार कार्यवाही करते हुए इस नर्सिंग होम में तमाम अनियमितताएं पाए जाने पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नर्सिंग होम सील कर दिया। छापा पडने की सूचना मिलने पर मानक विहीन चल रहे कई नर्सिंग होम संचालक खासे परेशान नजर आ रहे थे । वही बहुत से लैब संचालक भी अपनी -अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb