KAIMGANJ NEWS जाम में फसे निजी वाहन में ही दिया प्रसूता ने शिशु को जन्म

Picsart 24 10 29 09 05 19 313

KAIMGANJ NEWS- आशा तथा प्रसूता के परिजनों की घोर लापरवाही से समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण ही प्रसव पीड़ा से तडपती रही प्रसूता – ऊपर से घंटो जाम में फसा रहा वाहन
कायमगंज / फर्रुखाबाद
बीते दिवस का मामला ,आशा की जिम्मेदारी है कि वह अपने कार्यक्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को उचित सलाह तथा समय से प्रसव पूर्व ही उसे अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों से कह कर अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था करे । किन्तु अक्सर आशाओं द्वारा ऐशा कुछ नहीं किया जाता । साथ ही प्रसूता के परिजन भी प्रायः इस तरह के मामलों में घोर लापरवाही ही करते हैं । जिसके कारण या तो बेचारी प्रसूता रास्ते में ही बच्चे को जन्म देने को मजबूर हो जाती हैं । या फिर उनकी हालत इतनी अधिक खराब हो जाती है कि कभी कभी तो प्राण संकट में पड़ जाते हैं । ऐशा ही एक मामला आज फिर सामने आया । उसके अनुसार जनपद कासगंज थाना पटियाली के गांव ताजपुर तिगरा निवासी अनिल अपनी 30 बर्षीय प्रसूता पत्नी सोनी को प्रसव पीड़ा से छटपटाने पर निजी वाहन से प्रसव के लिए कायमगंज सरकारी अस्पताल ला रहे थे । जब वाहन नगर कायमगंज पुलिया पुल गालिव पर पहुंचा । जहां से तहसील गेट तथा अस्पताल गेट तक भीषण जाम लगा हुआ था । जाम में प्रसूता का वाहन लगभग एक घंटे से भी ज्यादा समय तक फसा रहा । जाम के झाम में फसे वाहन में प्रसूता प्रसव पीड़ा से चीख रही थी । किन्तु कोई उपाय नहीं था । संयोग से साथ आई महिलाओं ने किसी तरह वाहन में ही प्रसव कराया । तब जाकर प्रसूता ने कुछ राहत महसूस की – इसके बाद जाम खुलने पर प्रसूता को सीएचसी में भर्ती कराया जा सका । भर्ती हो जाने पर साथ आए घरवालों ने राहत की सांस ली । अस्पताल सूत्रों के अनुसार जच्चा – बच्चा दोनों सुरक्षित हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 24 10 29 04 17 39 964

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes