– घनी आबादी के बीच हुए अग्निकांड से मची अफरा-तफरी टला संभावित जनहांनि का खतरा
कायमगंज- फर्रुखाबाद 3 अप्रैल 2022
आज कायमगंज नगर की घनी आबादी के बीच स्थित एक माचिस की गोदाम में अचानक आग लग गई । आग कैसे लगी इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। किंतु इस भीषण अग्निकांड की चपेट में आने से ,इसे संयोग ही कहा जा सकता है, की घनी आबादी का एक बहुत बड़ा भाग बच गया। हो रही चर्चा के अनुसार यदि बात सही है कि जिस जगह माचिसों का गोदाम में स्टोर रहता है।

उसके पास में ही दूसरी गोदाम में काफी लंबे समय से यही व्यापारी पटाखों का स्टोर भी बनाये हैं, और इन विस्फोटक पदार्थों से बने पटाखों की बिक्री दीपावली तथा दूसरे त्योहारों पर की जाती है । यदि वास्तव में इसके पास वाले स्टोर में पटाखे रखे जाते हैं, और कहीं माचिस गोदाम से आग इस स्टोर में लग जाती तो फिर स्थिति बहुत ही भयानक हो सकती थी। लेकिन ऐसा होने से बच गया, यह अच्छा ही रहा ।बता दें कि कायमगंज नगर के मोहल्ला नुनहाई गांजा भांग वाली गली में प्रदीप कुमार अशोक कुमार रस्तोगी की गोदाम है। जिसमें लाखों रुपए की कीमत की माचिस व्यापार के लिए रखी थी। इसी व्यापारी का आतिशबाजी में खास कर पटाखों का भी पुराना बिक्री कारोबार है। यह दोनों चीजें ज्वलनशील विस्फोटक मानी जाती हैं। इस गोदाम से अचानक दुर्गंध के साथ धुआ निकलता हुआ दिखाई दिया। साथ ही कुछ विशेष आवाज के साथ आग की लपटें भी निकलने लगी। जिसे देखते ही पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। आनन फानन इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई ।

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड की सूचना पाते ही कस्बा चौकी इंचार्ज रहमत अली खान कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने संभावित खतरे को देखते हुए इस भीड़भाड़ भरे स्थान पर जाने के लिए लोगों की भीड़ को नियंत्रित करते हुए रूट बदलवाया । जिससे कोई अन्य खतरा ना हो सके। अग्निकांड की सूचना बहुत जल्दी ही पूरे नगर में सनसनी के साथ फैल गई। मौके पर बहुत से मीडिया कर्मी तथा पत्रकार पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड की विभीषिका को कैमरे में कैद करना चाहा। लेकिन मौके पर मौजूद फर्म के लोगों ने उन्हें वहां से जाने की कहकर फोटो नहीं लेने दिया। जब उनसे पूछा कि आग कैसे लगी और इस गोदाम में क्या था। तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। किंतु दबी जबान से पड़ोसी नाम न छापने की शर्त पर कह रहे थे की गनीमत रही की माचिस की गोदाम में ही आग लगी पटाखों की गोदाम बच गई अगर कहीं उसमें भी आग पहुंच जाती तो न जाने कितना बड़ा खतरा हो सकता था। लगभग 2 साल पहले भी इन्हीं व्यापारी बंधुओं के यहां इसी गोदाम में आग लग चुकी है। किंतु फिर भी कोई खास व्यवस्था ना होने के कारण आज फिर एक बार अग्निकांड हो गया।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb