KAIMGANJ NEWS अधेड़ उम्र मजदूर का नाले में पड़ा मिला शव – चोटों के निशान बना रहे घटना को संदिग्ध

Picsart 25 08 13 22 19 26 861

KAIMGANJ NEWS – स्थिति स्पष्ट नहीं किन्तु कुछ लोग जता रहे हत्या की आशंका – हालांकि परिजन किसी से भी रंजिश ना होने की कह रहे बात
कायमगंज /फर्रुखाबाद
आज प्रातः कायमगंज – कंपिल वाईपास मार्ग से संबद्ध जौंरा मार्ग के सामने धार्मिक स्थल मेंहदावलिया के पास केले के पत्तों से ढका हुआ अधेड़ का शव देखा गया । घटना स्थल के पास ही एक फटा हुआ साड़ी का टुकड़ा भी पड़ा था । वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पडोसी गांव में मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी । सूचना मिलने पर मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। जहां देखा गया कि मृतक के चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं, जिससे आशंका है कि किसी भारी वस्तु से चोटें पहुंचाई गई होंगी ।

Picsart 25 08 11 15 51 46 322

पुलिस द्वारा अन्य एवं पडोसी सीमावर्ती जिलों के थानों को फोटो व मैसिज दे पहचान कराने का प्रयास किया गया । उसी समय क्षेत्रीय गांव रायपुर निवासी परचून विक्रेता वाहिद दूध लेने कायमगंज आया था ।, मेहदियाबली पर शव मिलने की अचानक मिली जानकारी पर मौके पर पहुंचा और शव की पहचान अपने 55 वर्षीय चाचा राशिद के रूप में की। शिनाख्त करके वाहिद यह सूचना देने घर चला गया। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक पुलिस ने शव सील कर मोर्चरी भेज दिया था । मोर्चरी में शव देखने के बाद मृतक की पत्नी जमीला बेगम, पुत्र आमिर, शाहजान, पुत्रियां हिना, फाहिस्ता, गुलिस्ता, शुनहरा, उमैरा समेत अन्य परिजन बिलखने लगे । परिजनों ने बताया कि राशिद आरा मशीन पर मजदूरी करता था। उनकी किसी से रंजिश नहीं है। अचानक हुई इस मौत से घर में मातम पसर गया और परिजनों के चीत्कार से हर किसी का दिल दहल उठा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति बहुत कुछ हद तक साफ हो सकती है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes