चाइनीज मांझा की बिक्री पर सख्ती के साथ रोक लगाने सहित अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

चाइनीज मांझा की बिक्री पर सख्ती
  • चाइनीज मांझा की बिक्री पर सख्ती के साथ रोक लगाने सहित अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 सितंबर 2022
आज दिन गुरुवार को हिंदू जागरण मंच ने जनहित की मांगों को लेकर ज्ञापन उपजिलाधिकारी संजय सिंह को दिया। जिसमें मांग की गई कि चाइनीज मांझा पहले से ही बाजारों में प्रतिबंधित है । मगर पतंगों के व्यापारी इसे अपनी-अपनी दुकानों पर बेच रहे हैं। जिससे आए दिन लोगों की जान जोखिम में पडती है। प्रशासन को चाहिए कि छापा मारकर चाइनीज माझा बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए । क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे हरी लकड़ी के कटान को रोका जाए। हमारी प्रदेश सरकार पर्यावरण बचाओ अभियान चला रही है। दूसरी तरफ लकड़ी माफिया हमें साफ स्वच्छ ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों को अवैध रूप से काटकर वातावरण को प्रदूषित करने का काम कर रहे है। इसके अलावा विगत दिनों से कायमगंज की बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई हुई है। यहां के अधिकारियों की लापरवाही से भीषण गर्मी में बिजली संकट आम जनमानस को चैन की नींद नहीं लेने दे रहा है । 24 घंटे में मात्र 6 से 8 घंटे ही लाइट मिल रही है । जब अधिकारियों से यह जानने की कोशिश की जाती है कि बिजली कब आएगी तब यह फोन नहीं उठाते । ऐसे लापरवाह विद्युत अधिकारियों को चेतावनी देकर कर्तव्य बोध कराते हुए, बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए । हिंदू जागरण मंच जनहित की मांगों को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत करा चुका है। लेकिन इस ओर अब तक कोई ध्यान आखिर क्यों नहीं दिया गया। संगठन ने समय रहते जनहित की मांगों से संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए स्पष्ट किया कि यदि ऐसा न किया गया, तो उनका संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा ।जिसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रदीप सक्सेना, शिवमंगल कौशल, अनूप चौबे ,रोहित, कौशल ,अर्जुन बाथम, सौरभ चौहान ,राम जी व अन्य संगठन पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes