Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 18जुलाई 2023
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने किसान समस्याओं व अन्य बिंदुओं की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा जिसमें कहा गया है कि इस समय भारी वर्षा के कारण खेतों में खड़ी किसानों की मूंगफली तथा मक्का की फसलें सड़ गल कर नष्ट हो गई है। उनका कहना है कि आलू में पहले से ही मंदा होने के कारण किसान आर्थिक तौर पर बर्बाद हो चुका है। इसलिए जल्द से जल्द सर्वे कराकर मूंगफली तथा मक्का की बर्बाद हुई फसलों का किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
किसान नेताओं ने कहा कि प्राइवेट स्कूल प्रबंधक अपनी मनमानी कर मनमाने ढंग से फीस तथा किताबों के दाम बच्चों से ले रहे हैं। उनका कहना है कि उनके संगठन ने इस संबंध में 12 अप्रैल 2023 को ज्ञापन देकर मनमानी पर रोक लगाने की मांग की थी । आज फिर वही मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । किसान नेताओं का कहना है कि पूरे जिला फर्रुखाबाद की बिजली व्यवस्था लगभग ध्वस्त हो चुकी है। हर समय बिजली की आंख मिचौली के साथ ही ट्रांसफार्मरों का फुकना आम बात हो गई है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं ।ब्लाक कायमगंज के गांव लखनपुर में एक दबंग द्वारा किए गए सरकारी भूखंड पर आदेश के बावजूद भी अवैध कब्जा अब तक समाप्त न कराने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए दबंग द्वारा किए गए सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने के साथ ही इसी ग्राम पंचायत में पेयजल के लिए लगाया गया एकमात्र इंडिया मार्का हैंड पाइप खराब है। कहा जा रहा है कि इस हैंड पाइप से लगभग आधा गांव पानी भरकर उपयोग में लाता है। सूचना के बाद ठीक नहीं कराया गया। जिससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है । अतः इस हैंड पाइप को जल्द ठीक कराया जाए। किसान नेताओं का कहना है कि यदि उनके ज्ञापन में दी गई समस्याओं की ओर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया। तो उनका संगठन अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होगा। ज्ञापन अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, जोगेंद्र सिंह, चेतराम, दयाराम , शैलेंद्र, अनमोल, सर्वेश कुमार, कुंवर पाल ,अरुण कुमार ,अवधेश कुमार ,पप्पू राठौर, धर्मेंद्र सिंह, विपिन कुमार ,विजय ,मानवेंद्र ,कुवर सिंह, श्याम सिंह, धीरेंद्र यादव ,बजरंगी, विजय सिंह, मंजेश, आदि संगठन पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb