KAIMGANJ NEWS कम्पिल में ‘आग का गोला’ बनी मारुति वैन, अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान धमाकों से दहला इलाका

Picsart 26 05 04 22 05 17 371

KAIMGANJ NEWS –खाली प्लाट में चल रहा था काला धंधा, चिंगारी बनी तबाही का कारण — आरोपी सिलेंडर लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कंपिल थाना क्षेत्र में सोमवार रात अवैध गैस रिफिलिंग का खेल उस वक्त भयावह हादसे में बदल गया, जब एक मारुति वैन अचानक आग का गोला बन गई। निरीक्षण भवन के पास खाली प्लाट में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। देखते ही देखते वैन धू-धू कर जलने लगी और उसमें से उठते धमाकों ने लोगों के होश उड़ा दिए।
बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे वैन में गैस रिफिलिंग का अवैध काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक उठी एक चिंगारी ने भयानक रूप ले लिया और कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए।
आग की लपटों के बीच वैन में रखे गैस सिलेंडर/किट और टायर एक के बाद एक धमाकों के साथ फटते रहे। धमाकों की गूंज इतनी तेज थी कि मौके पर पहुंची डायल 112 टीम और स्थानीय लोग भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पूरा इलाका देर तक धमाकों से कांपता रहा।
गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भागते समय वे कुछ गैस सिलेंडर भी अपने साथ ले गए।
पुलिस जांच में जुटी
कंपिल थानाध्यक्ष नितिन चौधरी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जली हुई वैन के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध गैस रिफिलिंग का यह धंधा कौन चला रहा था।
⚠️ सवाल खड़े:
आखिर किसकी थी यह वैन?
किसके संरक्षण में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का खेल?
कब लगेगी ऐसे खतरनाक धंधों पर लगाम?
👉 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर अवैध गैस रिफिलिंग के खतरनाक नेटवर्क को उजागर कर दिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात

Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes