KAIMGANJ NEWS बारिश से बचने पहुंचे थे झोपड़ी में, आग की लपटों में घिरे—एक की मौत, दूसरा बोला: ‘तीन लोगों ने धकेला आग में’
📍 कायमगंज/फर्रुखाबाद।
जनपद के कायमगंज क्षेत्र के कंपिल थाना अंतर्गत राइपुर चिन्हटपुर गांव में सोमवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों की झोपड़ी अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण हादसे में एक किसान की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल किसान ने होश में आते ही ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 50 वर्षीय ओंकार सिंह और 60 वर्षीय रामोतार सिंह अपने मक्का के खेत की रखवाली के लिए गांव से करीब चार किलोमीटर दूर गए थे। सोमवार सुबह करीब 4 बजे तेज बारिश शुरू होने पर दोनों पास की झोपड़ी में शरण लेने पहुंचे। लेकिन कुछ ही पलों में झोपड़ी आग की लपटों में घिर गई. सीएचसी में भर्ती रामोतार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में चौंकाने वाला आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब वह और ओंकार आग से बचने के लिए बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने उन्हें जबरन धक्का देकर आग में झोंक दिया। रामोतार ने बताया कि ओंकार सिंह आग की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ गए। रामोतार ने बताया कि उन्होंने किसी तरह पास में रखी पानी से भीगी रजाई ओढ़कर अपनी जान बचाई। तेज बारिश के बीच जब कथित हमलावर मौके से भाग निकले, तब वह किसी तरह जान बचाकर गांव पहुंचे। परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती तौर पर घटना को आकाशीय बिजली गिरने से लगी आग माना जा रहा था, लेकिन राजस्व टीम की जांच में ऐसे कोई पुख्ता संकेत नहीं मिले हैं। इससे मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया है घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ मोहम्मदाबाद राजेश वर्मा खुद अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए। थाना अध्यक्ष कंपिल नितिन चौधरी के मुताबिक, अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक ओंकार सिंह की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। उनके पीछे पत्नी गीता समेत पांच बेटे—रामनिवास, स्वदेश, मुकेश, रामकिशन और बेटियां पिंकी व शारदा हैं। पिंकी की शादी हो चुकी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep