KAIMGANJ NEWS फांसी पर झूली विवाहिता हुई मौत – मायके वालों ने जताई हत्या की आंशका

Picsart 24 08 02 19 38 08 367

KAIMGANJ NEWS – पुलिस तथा फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच की जांच – शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 2 अगस्त 2024
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव शाहपुर गंगपुर में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला । दुखद नजारा देखते ही ससुराली जनों में कोहराम मच गया । सूचना पर गांव आए मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया ।
आज शुक्रवार को क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी संजय उर्फ संजू की 30 वर्षीय पत्नी अंशिका का शव उसके कमरे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव देख ससुराल पक्ष में हडकंप मच गया। यह देख पति मौके से खिसक गया। मामले की जानकारी पुलिस व मायके पक्ष को दी गई। सूचना पर पहुंचे मायके जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव गुलाल नगला निवासी उदयपाल, मां मंजेश, भाई रंजीत ने जैसे ही अंशिका का शव देखा तो बिलख पड़े। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था । मायके पक्ष ने बताया कि अंशिका की शादी 8 वर्ष पहले संजय से हुई थी। संजू शराब पीने व जुआं खेलने का आदी है। दंपति के बीच इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। मृतका के पिता उदयपाल ने आरोप लगाया कि पति ने ही उसकी बेटी की हत्या की है। जबकि मृतका के ससुर राजवीर का कहना है कि गुरुवार की शाम उसका पुत्र संजू शराब के नशे में घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। किसी तरह मामले को शांत कराया। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने देखा कि बहू अंशिका का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। इधर सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इस पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। नमूने लिए और फोटोग्राफी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका की 6 वर्ष के पुत्री साक्षी है। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। फिल हाल जांच जारी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes