फांसी पर लटकी मिली विवाहिता ,ससुराली जन मौके से फरार

Picsart 23 01 19 15 51 59 939

– पुलिस जांच करने में जुटी, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है
कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 जनवरी 2023
मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कटैया नगला मजरा पैथान का है। यहां आज एक महिला साड़ी के पल्लू से मकान के बरामदे में कुंडे पर लटकी हुई पाई गई। दी गई जानकारी के अनुसार यहां की निवासिनी 25 वर्षीय मोहिनी पत्नी बृजेश बहेलियां ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

IMG 20230118 WA0043

पता तब चला जब मृतका की सास फूलमती सवेरे जानवरों के लिए भूसा लेने उधर गई । जहां उसने मोहिनी को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा । इसके बाद ही मृतका का पति तथा दूसरे परिजन घर छोड़कर कहीं चले गए। मृतका अपने पीछे दो अनाथ बच्चों को छोड़ कर हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गई। एक बच्चा 2 साल का आयुष है और दूसरा अबोध बच्चा अभी गोद में ही था।

Picsart 23 01 18 16 25 26 603

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले मोहिनी को खेतों में उसके पति के चचेरे भाई के साथ उसी के पति ने संदिग्ध हालत में देखा था। इस पर मारा-पीटा तो महिला ने कोई जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। उपचार के बाद हालत ठीक होने पर उसका पति उसे उसके मायके गांव रिऊली मजरा इटैली कानपुर देहात छोड़ आया था।

Picsart 23 01 15 10 41 40 651

जहां से मृतका अभी 2 दिन पहले ही यहां अपनी ससुराल आई थी। ग्रामीण बता रहे थे की गत रात्रि पति पत्नी दोनों में तीखी नोकझोंक हुई थी और आज सवेरे लगभग 7:00 बजे उसका शव घर के बरामदे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहरावआलम ,प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716 jpg

फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया । टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए । वही नायब तहसीलदार सुरजन सिंह हल्का लेखपाल रामेश्वर प्रताप राणा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । जहां उन्होंने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर घटना की जानकारी प्राप्त की । पुलिस द्वारा मृतका के पिता रामदत्त को भी सूचित कर दिया गया।समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके से कोई गांव कटैया कायमगंज नहीं पहुंचा था। पुलिस शव का पंचनामा भरने के साथ ही मृतका के मायके वालों के आने का इंतजार कर रही थी।
ब्यूरो रिपोर्ट ,= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes