KAIMGANJ NEWS फांसी पर झूली विवाहिता मौत , मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Picsart 25 05 15 12 38 12 942

KAIMGANJ NEWS – मृतका के शव को आंखों में आंसू भरे निहारते उसके अवोध बच्चों को देख मौजूद लोगों की भी नम हो गई आंखें
कायमगंज /फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी आमिर की 32 वर्षीय पत्नी फरीन का शव संदिग्ध हालात में घर के कमरे में विंडो के ऊपर लगे कुंडे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। उस समय मृतका का पति घर पर ही मौजूद था। शव को देख चीख पुकार मच गई । पडोसी मोहल्ले वालों की मौके पर भीड़ लग गई। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, जिस पर सीओ संजय वर्मा, इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा, कस्बा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिंह, महिला दरोगा व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने देखा शव नीचे रखा था। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता क्षेत्रीय गांव रायपुर निवासी जाहिद परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और बेटी का शव देख कर बिलख पड़े। पुलिस ने जाहिद से जानकारी की। जाहिद ने बताया उसे सुबह बेटी ने घर पर बुलाया था। उसके बाद उसने दुबारा फोन करके कहा अब्बू आ जाओ लड़ाई हो रही है। उसे यह लोग पीट रहे हैं। उसके बाद शाम को 7-00 बजे बेटी को फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। वह मौके पर पहुंचे तो उसकी बेटी का शव बेड पर पड़ा था। पिता ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। जाहिद के अनुसार बेटी की शादी 5 अक्टूवर 2019 को हुई थी। मृतका के दो बच्चे हैं । जिनमें तीन वर्ष की बड़ी पुत्री उमामा और डेढ़ साल का बेटा मीजान है। पिता ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष बेटी को परेशान कर रहा है। बेटी के पति की मोबाइल की दुकान है। कोर्ट में भी मामला चल रहा था। दो माह पहले ससुराल वालों ने समझौता कर उसकी बेटी को घर बुला लिया। लेकिन वह बेटी से विवाद करते रहे। पुलिस ने मायके पक्ष के आरोप को सुनने के बाद घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु होने की स्थित साफ होगी। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाही की जायेगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes