KAIMGANJ NEWS विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में दी गयीं कई जरूरी जानकारियां – बताया शिक्षा का महत्व

IMG 20240404 WA0033

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
विकासखंड कायमगंज के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में नवीन सत्र प्रारंभ होने पर विद्यालय प्रबंध समिति की आहूत बैठक में उपस्थित प्रबंध समिति के पदाधिकारी तथा सदस्यगणों एवं अभिभावकों को कई जरूरी जानकारियां दी गई । बैठक में प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने नवीन सत्र प्रारंभ में हुए बदलाव पर उपस्थित अभिभावकों को बताया कि बच्चों और स्टाफ की उपस्थिति आनलाईन भेजी जाएगी ।जिसमें बच्चों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य है। स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग नियंत्रण, मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम पूरे माह चलेगा। बच्चों की संख्या कम होने पर दो रसोईयों की संविदा समाप्त की गई।इस अवसर पर स्कूल में गोदरेज फ्रिज की व्यवस्था शुरू की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिमा वर्मा, प्रमुख समाजसेवी सूर्य कुमार वर्मा,खेतल सिंह, पेशकार, जयवीर, रामविलास, मुन्ना लाल, भगवत दयाल, उमेश,माताराम, श्री कृष्ण,ब्रजेश पेंटर, योगेन्द्र कुमार, आकाश पाल, कमलेश राजपूत, कामिनी आशा, उमा, मेमवती, जयश्री, विद्या, मोहिनी, सत्यवती सहित दो दर्जन लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पदाभिहित अधिकारी राजकिशोर शुक्ल ने मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण कराई। इसके अलावा सभी से अपने बच्चों का स्कूल में समय से नामांकन करा लेने का अनुरोध करते हुए शिक्षा के महत्व पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।

प्रबंध समिति की बैठक में नामांकन – काम्पोजिट ग्रांट – निपुण लक्ष्य आदि विन्दुओं पर हुई चर्चा
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
नगर के पास स्थित परिषदीय विद्यालय टिलियां मजरा मुडौल में प्रबंध समिति की बैठक में नवीन नामांकन सहित विद्यालय से जुडे विंदुओं पर मंत्रणा तथा चर्चा की गई । प्राथमिक विद्यालय में नवीन सत्र 2024-25 की प्रथम विद्यालय प्रबंधक समिति की बैठक आहूत हुई । बैठक की अध्यक्षता प्र० समि०अध्यक्ष संजेश कुमार ने की। बैठक में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार गंगवार ने नवीन नामांकन, संचारी रोग नियंत्रण, कंपोजिट ग्रांट उपभोग व निपुण लक्ष्य समेत अनेक विंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में परीक्षा में सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रसोईयों को यूनीफार्म में दो – दो की साड़ी दी गईं । इस अवसर पर प्रबंधक समिति के सदस्यों को भी सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।

 

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes