kaimganj news –मनचले ने घर में घुस की छेड़छाड़ ,अपने को घिरा समझ मौके पर बुला लिए परिजन ,कर दी महिला की पिटाई

Picsart 23 08 03 19 01 17 315

Kaimganj news _कायमगंज/ फर्रुखाबाद 03अगस्त
मनचले ने घर में घुसकर तमंचा निकाल कर महिला से छेड़छाड़ की। चीख पुकार सुन महिला के घर वालों ने उसे दबोच लिया गया। इसी बीच आरोपी ने परिजनों को बुला लिया और पीड़िता व उसके परिजनों के साथ लातघूसों व लाठी डंडे से मारपीट की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पांच दिन पूर्व तराई क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर पड़ोस का रहने वाला सोनू शराब पीकर घुस आया। उस वक्त परिजनों के समझाने पर महिला ने किसी से शिकायत नहीं की। 29 जुलाई की रात करीब साढे़ दस बजे जब महिला व उसके परिवारीजन सो रहे थे। तभी सोनू का रिश्तेदार कन्हैया पुत्र सूरज सिंह शराब के नशे में घर में घुस आया। अचानक आहट पर महिला जाग गई। तभी कन्हैया ने तमंचा निकाल कर महिला को बुरी नियत से दबोच लिया ।और छेड़छाड़ करने लगा। शोरशराबा सुनकर परिजन जाग गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसी बीच कन्हैया ने अपने परिजनों को आवाज दी। जिस पर कन्हैया की पत्नी रेनू, गंगाराम, मदन पुत्रगण विजराज सिंह, सोनू व मोनू पुत्रगण गंगाराम आ गए और पीड़िता व उसके परिजनों को लात घूसो व लाठी डंडो से मारपीट की और कहा यदि शिकायत की तो गांव में नहीं रहने देंगे। महिला का कहना है कि आरोपित गुंडा किस्म के है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोेपियों के खिलाफ छेड़छाड़, बलबा, घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

इंसेट–

=
झगड़े की शिकायत पुलिस से करने पर दूसरे पक्ष ने शिकायतकर्ता की लाठी-डंडों से की पिटाई
कायमगंज/ फर्रुखाबाद,03अगस्त
टिलिया गांव में सुबह मक्का फसल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया तो दोनो पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। शाम को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर मारपीट कर दी। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक अगस्त को क्षेत्र के गांव टिलियां निवासी शेरसिंह के भाई भवरपाल का मक्का खरीदने को लेकर गांव के ही वालेश से विवाद हो गया। दोनो पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। उसी दिन शाम को शेर सिंह के घर गांव के ही वालेश के अलावा कल्लू, रतन सिंह घुस आए और मारपीट की। चीख पुकार पर आसपास के लोग आ गए। तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शेरसिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, जानमाल की धमकी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes