kaimganj news –दबंगई गुंडागर्दी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए दलित परिवार ने परेशान हो लगाया अपना घर मकान तथा जमीन बेचकर गांव से पलायन करने का पोस्टर

Picsart 23 12 12 14 05 10 502

Kaimganj news –साभार: –
फर्रुखाबाद – उत्तर प्रदेश (द एंड टाइम्स न्यूज़ )
उत्तर प्रदेश में जनपद फर्रुखाबाद की तहसील/ब्लॉक कायमगंज के थाना कंपिल के ग्राम अगरतला मजरा खेतलपुर सौरिया में संगठित जातिवादी आतंकवादियों/दबंगों/गुण्डों और भूमाफियाओं का ऐसा आतंक है कि वहां का एक दलित परिवार पलायन को मजबूर हैं। वो मकान तक बेचने का मन बना चुके हैं। उन्होंने अपने मकान के बाहर पोस्टर चस्पा कर रखा है। जिस पर लिखा है- मेरा घर बिकाऊ है।
मामला कंपिल थाना क्षेत्र के गांव अगरतला का है। यहां के रहने वाले बलराम सिंह (अध्यापक) संगठित जातिवादी आतंकवादियों/दबंगों/गुण्डों और भूमाफियाओं की गुंडागर्दी से परेशान हैं। इन लोगों का आतंक इतना है कि यहां रहने वाले दलित परिवार अपने को असुरक्षित पा रहे हैं और हर पल, हर दिन उन्हें कई तरह की आशंकाएं सतातीं रहती हैं। बताया जा रहा है कि यही कारण है , कई परिवार अपने मकान छोड़कर यहां से जा चुके हैं।
दलित परिवार के लोगों का कहना है कि गांव में लगभग दो तीन ही दलित परिवार निवास करते हैं, बाकी पूरे गांव में बड़ी संख्या में उच्च जाति के लोगों की ही आबादी है। इसलिए हमारा परिवार यहां के संगठित जातिवादी आतंकवादियों/दबंगों/गुण्डों और भूमाफियाओं बढ़ती आपराधिक गतिविधियों से परेशान है ।और कई बार पुलिस को भी हालातों से अवगत करा चुके हैं। उसके बाद भी सुधार नहीं आया है। इस इलाके में पुलिस गश्त बंद है और इसी का कुछ लोग लाभ उठा रहे हैं। यहां के उच्च जाति के युवा नशाखोरी करते हैं और दलित परिवारों के यहां चोरी आदि की वारदात को अंजाम देने के साथ महिलाओं और बच्चों से छेड़छाड़ भी करते हैं। इस इलाके के छोटे बच्चों पर भी इसका असर पड़ रहा है।
इससे परेशान होकर कई परिवार पलायन कर गए हैं और कई परिवारों ने अपने मकान बेचने का मन बना लिया है। इसीलिए मकान के बाहर मेरा घर बिकाऊ है । पोस्टर लगा दिया है। इन पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए पुलिस से कई बार गुहार लगाई। लेकिन हर बार उनकी गुहार को अनदेखा किया जाता रहा । इसलिए अब उनके पास अपना घर मकान जमीन आदि संपत्ति बेचकर गांव से पलायन कर जाने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचा है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes