kaimganj news –गन पॉइंट पर मारपीट कर दबंगों द्वारा घर में घुस नगदी व अन्य सामान उठा ले जाने का आरोप – मुकदमा दर्ज

Picsart 23 11 19 16 56 13 893

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 दिसंबर 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद मजरा नरैनामऊ की रहने वाली ईश्वरी देवी पत्नी धर्मेंद्र ने न्यायालय आदेश पर सीआरपीसी धारा 156 (3) के अंतर्गत आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 2 नवंबर 2023 को समय लगभग 7:00 बजे शाम वह अपने घर का आवश्यक काम निपटा रही थी । उसी समय इसी गांव के निवासी बाबूराम पुत्र सुमेर उसके दरवाजे के सामने आकर भद्दी – भद्दी गालियां देने लगे । महिला का कहना है कि उसने कहा कि उसके पति पुत्र आदि खेत पर गए हैं । आप आखिर गाली क्यों दे रहे हैं । इसी बात पर बाबूराम ने अपनी गोट से तमंचा निकाल लिया और पीड़िता की ओर तानते हुए कहा कि ज्यादा बात करेगी तो गोली मार देंगे । इस पर वह घबरा गई और शोर मचाया । ठीक उसी समय बाबूराम की पुत्री व पत्नी इनके बुलाने पर मौके पर आई तो उन्होंने कहा कि आज मौका अच्छा है ईश्वरीदेवी घर पर अकेली है । इसको पकड़ कर जान से मार दो । आरोपी की पत्नी और बेटी उसे डंडा लेकर मारने दौड़ी तो उसने दरवाजा बंद करना चाहा । लेकिन इन लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोल दिया और मुझे बेरहमी से मारा पीटा । उसका कहना है कि मारपीट कर इन लोगों ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली । इतना ही नहीं महिला ने आरोपियों ने घर में घुसकर बक्से में रखे 20 हजार रुपए नकद निकल लिए । संयोग से इस समय उसका बेटा तथा पति भी मौके पर आ गए । इन लोगों को जैसे ही देखा बाबूराम ने तमंचा तानकर उनके ऊपर फायर कर दिया ।किंतु दीवाल की आड़ मिल जाने के कारण बाल बाल बच गए । उसका कहना है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा गया । पुलिस ने उसकी तहरीर रख ली ।और कोई कार्यवाही नहीं की । इसके उपरांत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की , फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला । अंत में न्यायालय आदेश पर बाबूराम , उर्मिला देवी तथा निशा के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323 – 352 – 392 – 452 – 307 – 504 – 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes