Kaimganj news- मोहल्ला गंगादरवाजा में मुख्य रोड पर बंच केबल में लगी आग, मची भगदड़,
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 26 अगस्त 2023
नगर के गंगादरवाजा कूचा मोहल्ले में फाल्ट से एलटी लाइन का तार टूटकर घर पर जा गिरा, जिसमें परिवार बाल- बाल बच गया। वही गंगादरवाजा में बंच केबल में आग लगने से भगदड़ मच गई। जिसमें राहगीर समेत कई मोहल्लेवासी बाल बाल बच गए।
नगर के मोहल्ला गंगादरवाजा स्थित कूंचा मोहल्ला निवासी आदेश, अपने भाई सुधीर, बृजेश, शिव व अनुपम के साथ एक ही घर में रहते हैं। उनके घर के अंदर बिजली का पोल लगा है। वहां से कई मकानों के ऊपर से एलटी लाइन गुजरी है। शुक्रवार की शाम आदेश के परिजन लगभग आठ बजे आंगन में चारपाई डालकर बच्र्चों के साथ आराम कर रहे थे। तभी तारों में जोरदार फाल्ट हुआ। चिंगारी निकली और धमाके के साथ तार टूट गए। जिससे चारपाई पर लेटे बच्चे व अन्य लोग भाग खड़े हुए। चारपाई पर सो रहे आदेश व सुधीर के बच्चे बाल-बाल बच गए। तार टूट कर उनकी चारपाई से करीब दो-तीन फुट पर लटकने लगा। वहीं दूसरा सिरा मकान की दीवार पर छू गया। दीवार पर करंट आने के कारण चिंगारी छोड़ने लगा। हडकंप मच गया। घबराए परिजनों ने जब विद्युत विभाग के एसडीओ को कई फोन किए लेकिन कॉल रिसीव न होने पर परिजनों ने डायल 112 पर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगादरवाजा पर काम कर रहे लाइनमैन को बुलाकर आपूर्ति कटवा दी। परिवार वालों ने तार जोड़ने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि यह तार किसी समय कोई भी अनहोनी का कारण बन सकते है। उनका कहना था यह नंगे तार कई लोगों के घरों की छतों से गुजरे हैं। आए दिन कोई न कोई फाल्ट होता रहता है। परिजनों के विरोध के बाद लाइनमैन द्वारा फेस का तार काट कर बाकी सप्लाई चालू करा दी गई। इसी बीच मुख्य मार्ग गंगादरवाजा पर करीब नौ बजे करीब अचानक बंच केविल में जोरदार फाल्ट हुआ। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से निकल आए। बंच केबल में आग लग गई। दोनो तरफ राहगीर रूक गए। भगदड़ मच गई, जिसमें कई राहगीर व आस-पास के मोहल्लेवासी बच गए। आनन-फानन में विद्युत विभाग केे जेई विजय शंकर को मामले की जानकारी दी। सप्लाई कटने के बाद मुहल्ले वालों ने राहत की सांस ली। रात लगभग बारह बजे फाल्ट सही होने के बाद सप्लाई चालू हो सकी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb