KAIMGANJ NEWS तहसील में व्याप्त भृष्टाचार रिश्वतखोरी दलाली आदि अनियमितताओं का आरोप लगा वकीलों ने शुरू की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Picsart 25 11 19 06 07 21 064

KAIMGANJ NEWS -एसडीएम ने सफाई देते हुए कहा कि विशेष पत्रावली की तिथि होने पर हड़ताल जैसी परिस्थितियां उत्पन्न की जाती हैं
– मामला रेवेन्यू बार एशो० द्वारा दिया जा रहा ज्ञापन एसडीएम द्वारा ना लेने से पकड़ गया तूल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
रेवेन्यू वार एशो० के बैनर तले आक्रोश व्यक्त कर अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों से विरत हो आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे । वकील तहसील परिसर में ही दरी विछाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ।
पहले से ही आवाज मुखर कर अधिवक्ता तहसील में व्याप्त तमाम गंभीर अनियमितताओं का विरोध कर रहे थे । बीते दिन जब रेवेन्यू वार एशो० अध्यक्ष विशेश्वर दयाल के साथ वार सदस्य अधिवक्ता गण एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे , एसडीएम को ज्ञापन सौंपते समय एशो० अध्यक्ष विशेश्वर दयाल ( एड० ) ज्ञापन में लिखित विन्दुओं को पढ़ रहे थे तो बगैर ज्ञापन स्वीकर किए ही एसडीएम ज्ञापन छोड़ बीच में ही वापस लौट गए । इसे एशो० अध्यक्ष तथा अन्य एशो०पदाधिकारियों तथाअधिवक्ताओं ने एसडीएम की प्रशासनिक अक्षमता तथा जनउपेक्षा बताकर आपत्ति करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है । साथ ही स्पष्ट चेतावनी दे कहा कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा, अनिश्चित कालीन हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा । धरना प्रदर्शन पर एशोसिएशन अध्यक्ष विश्वेश्वर दयाल यादव, अवनीश गंगवार, इंद्रेश गंगवार, नाजिर ख़ान, अनोखे लाल, रामदास वर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
इनसैट :-
एसडीएम ने कहा कि बिना किसी ठोस कारण के हड़ताल करना नहीं है उचित
कायमगंज :-
एसडीएम कायमगंजअतुल कुमार सिंह ने बताया कि वकीलों द्वारा जिस विशेष पत्रावली को लेकर आपत्ति जताई जा रही है, वह उनके न्यायालय से संबंधित ही नहीं है। उनकी जानकारी के मुताबिक उक्त पत्रावली अब स्थानांतरित होकर अमृतपुर तहसील जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां उन्होंने देखा है कि अक्सर किसी विशेष फाइल की सुनवाई के दौरान कुछ वकीलों का रवैया उचित नहीं होता, जिससे हड़ताल जैसी परिस्थितियां बनती हैं और दूर-दराज़ से आने वाले वादकारी परेशान होते हैं।
एसडीएम ने न्यायालय का हवाला दे कहा कि उच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश हैं कि बिना ठोस कारण के हड़ताल करना उचित नहीं है ।
इनसैट : –
वकीलों ने कहा कि उचित हैं उनकी मांगें
कायमगंज :-
एसडीएम द्वारा कही गई बात एवं उच्च न्यायालय आदेश का हवाला देने पर वकीलों ने कहा कि उनकी मांगें जायज है , वे तहसील में व्याप्त भृष्टाचार , रिश्वत खोरी हर पटल एवं तहसील अधिकारियों के कार्यालयों में दलाली के लिए रखे गए प्राइवेट कर्मचारियों को हटाने तथा भृष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं । यह सब कुछ माननीय उच्च न्यायालय के आदेश द्वारा प्रतिबंधित नहीं होता है । केवल एक फाइल जिसे एसडीएम जिले की दूसरी तहसील अमृतपुर स्थानांतरित होने की बात कह रहे हैं । इसके अलावा उनके ज्ञापन में जो डीएम सहित उच्च न्यायालय के मा० मुख्य न्यायाधीष महोदय को प्रेषित किया है , उसमें इन समस्याओं से संबंधित विन्दुओं का क्रमबार व्यौरा अंकित है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes